सोशल मीडिया पर कब क्या देखने को मिल जाए, कुछ कहा नहीं जा सकता है। डांस, लड़ाई के वीडियो तो सोशल मीडिया पर हर दिन देखने को मिलते रहते हैं। मगर कभी-कभी कुछ ऐसा वायरल हो जाता है जिसकी किसी ने भी कभी उम्मीद नहीं की होती है। इस समय भी जो वीडियो वायरल हो रहा है, उसकी उम्मीद किसी ने नहीं की होगी। वायरल वीडियो में एक महिला दूसरी महिला के पर्स से चोरी करती हुई नजर आ रही है। वीडियो देखकर आप भी हैरान हो जाएंगे कि आंटी ने कितनी सफाई से चोरी की है।
Related Stories
वायरल वीडियो में क्या नजर आया?
इंस्टाग्राम पर वायरल हो रहे वीडियो में नजर आता है कि एक दुकान पर कई लोग सामान लेने के लिए आए हुए हैं। वहीं एक महिला अपने पति के साथ सामान के लिए आई हुई है। तभी वहां एक दूसरी महिला आती है और आते ही पहले से मौजूद महिला के पर्स का चैन खोल देती है। इसके बाद वह कोई सामान लाने के लिए दुकानदार को बोलती है। जब तक दुकान वाला उनका सामान लाता महिला बड़ी ही सफाई से दूसरी महिला के पर्स से कुछ सामान निकाल लेती है। इसके बाद वह दुकान से चली जाती है।
यहां देखिए वायरल वीडियो
इस वीडियो को इंस्टाग्राम पर theindiansarcasm नाम के पेज से शेयर किया गया है। वीडियो देखने के बाद एक यूजर ने लिखा- ये प्रोफेशनल की ट्रेनर लग रही हैं। दूसरे यूजर ने लिखा- आंटी तो प्रो निकली। तीसरे यूजर ने लिखा- शर्म आनी चाहिए। एक अन्य यूजर ने लिखा- इतनी एक्सपर्ट है कि हमें भी समझ नहीं आया, वीडियो 2 बार देखना पड़ा।
ये भी पढ़ें-
चाऊमीन के शौकीनों को लगेगा 440 वोल्ट का तगड़ा झटका, Viral Video एक बार देखो तो सही
दूसरों की समस्या से इस तरह कमाए जाते हैं पैसे, शख्स का Video देखकर हो जाएंगे हैरान