1. Hindi News
  2. वायरल न्‍यूज
  3. जुगाड़ वाले भईया कि यह टेक्निक गर्मी में देगी बहुत राहत, Video जमकर हो रहा है वायरल

जुगाड़ वाले भईया कि यह टेक्निक गर्मी में देगी बहुत राहत, Video जमकर हो रहा है वायरल

 Written By: Adarsh Pandey
 Published : Apr 02, 2024 08:54 am IST,  Updated : Apr 02, 2024 08:54 am IST

वायरल हो रहे वीडियो में एक शख्स ने गर्मी के दौरान ठंडे पानी से नहाने का एक गजब अनोखा तरीका बताया है। वीडियो देखकर लोग भी अपना रिएक्शन दे रहे हैं।

वायरल वीडियो का स्क्रीनशॉट- India TV Hindi
वायरल वीडियो का स्क्रीनशॉट Image Source : SOCIAL MEDIA

होली के खत्म होते ही देश के कई इलाकों में गर्मी का एहसास होना शुरु हो गया है। कई इलाकों में तापमान में भी बढ़ोतरी देखने को मिल रही है। अब जैसे-जैसे दिन बीतेंगे गर्मी का सितम और भी बढ़ेगा। गर्मी बढ़ते ही लोगों की परेशानी भी बढ़ने लगती है। कई लोग तो दिन में 2-3 बार नहाते हैं ताकि उन्हें गर्मी से राहत मिल जाए। मगर दोपहर में नहाने के दौरान आपने नोटिस किया होगा कि पानी काफी गर्म होता है। मगर अब चिंता करने की जरूरत नहीं है क्योंकि एक शख्स ने इसका तोड़ ढूंढ निकाला है, जिसका वीडियो भी सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है। आइए आपको बताते हैं कि शख्स ने क्या तोड़ निकाला है।

ऐसा जुगाड़ नहीं देखा होगा

सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा वीडियो एक बाथरूम के अंदर का है। वीडियो में नजर आता है कि शावर में से पानी निकल रहा है मगर नीचे गिरने से पहले वह एक छोटे से जाली से होकर गुजर रहा है। वीडियो में आगे दिखता है कि शख्स ने उस जाली में बर्फ रखा है जिससे होकर पानी गुजर रहा है। शख्स ने ऐसा जुगाड़ इसलिए लगाया है ताकि टंकी से आने वाला गर्म पानी बर्फ से ठंडा या फिर थोड़ा सा नॉर्मल हो जाए और फिर वह उससे नहा ले। सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म पर इस वीडियो को काफी देखा जा रहा है।

यहां देखें वायरल वीडियो

इस वीडियो को इंस्टाग्राम पर high.br0 नाम के अकाउंट से शेयर किया गया है। खबर लिखे जाने तक वीडियो को 16.9 मिलियन लोगों ने देख लिया है और 4 लाख 17 हजार से अधिक लोगों ने लाइक किया है। वीडियो देखने के बाद एक यूजर ने लिखा- यह जुगाड़ दिल्ली और राजस्थान से बाहर नहीं जाना चाहिए। दूसरे यूजर ने लिखा- अब मैं भी ट्राइ करूंगा। एक अन्य यूजर ने लिखा- इंडियन टैलेंट के आगे कोई कुछ बोल सकता है क्या। एक यूजर ने लिखा-मुझे करना पड़ेगा।

ये भी पढ़ें-

ऐसा प्रकृति प्रेमी ढूंढने से भी नहीं मिलेगा! शख्स ने अपने ऑटो को पौधों से सजाया, Video जीत लेगा आपका दिल

लड़कों की इस हरकत को सुनकर आप भी हो जाएंगे आग बबूला, लड़की की गाड़ी का पीछा करते दिखे 3 लड़के, Video वायरल

 

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। वायरल न्‍यूज से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें।