1. Hindi News
  2. वायरल न्‍यूज
  3. चाऊमीन के शौकीनों को लगेगा 440 वोल्ट का तगड़ा झटका, Viral Video एक बार देखो तो सही

चाऊमीन के शौकीनों को लगेगा 440 वोल्ट का तगड़ा झटका, Viral Video एक बार देखो तो सही

 Written By: Adarsh Pandey
 Published : Apr 02, 2024 10:48 am IST,  Updated : Apr 02, 2024 10:48 am IST

जिन लोगों को चाऊमीन खाना पसंद है, उनके होश उड़ने वाले हैं। सोशल मीडिया पर एक वीडियो वायरल हो रहा जिसमें चाऊमीन के अंदर कीड़े नजर आ रहे हैं।

चाऊमीन में निकले कीड़े- India TV Hindi
चाऊमीन में निकले कीड़े Image Source : SOCIAL MEDIA

सोशल मीडिया पर हर दिन कई वीडियो वायरल होते हैं। इन वीडियो में कोई डांस करता हुआ नजर आता है तो कोई लड़ाई-झगड़ा करता हुआ दिखाई देता है। मगर हमेशा सिर्फ ऐसे ही वीडियो वायरल नहीं होते हैं। कभी-कभी लोगों को सतर्क करने वाले वीडियो भी वायरल होते हैं। इस वक्त एक ऐसा ही वीडियो वायरल हो रहा है। इस वीडियो के जरिए उन लोगों को सतर्क किया जा रहा है जो बाहर जाकर चाऊमीन खाना पसंद करते हैं। वायरल वीडियो को देखने के बाद आप चाऊमीन से तौबा कर लेंगे। आइए आपको बताते हैं कि वीडियो में क्या नजर आया।

वायरल वीडियो में क्या दिखा?

सोशल मीडिया पर वायरल हो रहे वीडियो में नजर आता है कि लकड़ी के एक फट्टे पर काफी सारा चाऊमीन रखा हुआ है। वीडियो रिकॉर्ड करने वाला शख्स चाऊमीन पर जूम करता है और फिर जो नजर आता है, वो होश उड़ाने के लिए काफी है। शख्स दिखाता है कि चाऊमीन में कीड़े पड़े हुए हैं। पूरे चाऊमीन में कीड़े पड़े हुए हैं। और हां, यह चाऊमीन कच्ची नहीं है बल्कि दुकान पर बनी हुई चाऊमीन है जिसे लोगों को खाने के लिए दिया जाता है।

यहां देखिए वायरल वीडियो

इस वीडियो को इंस्टाग्राम पर sandeep_jalndhriya1984 नाम के अकाउंट से शेयर किया गया है। वीडियो शेयर करते हुए कैप्शन में लिखा है कि, 'नूडल्स में निकले कीड़े।' खबर लिखे जाने तक वीडियो को 12 मिलियन से अधिक लोगों ने देख लिया है और 1 लाख 28 हजार से अधिक लोगों ने लाइक किया है। वीडियो देखने के बाद एक यूजर ने लिखा- सस्ते दुकान से खाओगे तो ऐसा ही होता है। दूसरे यूजर ने लिखा- आज से चाऊमीन बंद। तीसरे यूजर ने लिखा- ये तो चीन वाली चाऊमीन है। एक अन्य यूजर ने लिखा- मैं अब कभी बाहर का फास्ट फूड नहीं खाउंगी।

ये भी पढ़ें-

दूसरों की समस्या से इस तरह कमाए जाते हैं पैसे, शख्स का Video देखकर हो जाएंगे हैरान

जुगाड़ वाले भईया कि यह टेक्निक गर्मी में देगी बहुत राहत, Video जमकर हो रहा है वायरल

 

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। वायरल न्‍यूज से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें।