1. Hindi News
  2. वायरल न्‍यूज
  3. रेलवे स्टेशन पर शख्स ने किया खतरनाक स्टंट, Video देखकर लोगों ने पूछा- 'भाई स्लीपर किस कंपनी के हैं?'

रेलवे स्टेशन पर शख्स ने किया खतरनाक स्टंट, Video देखकर लोगों ने पूछा- 'भाई स्लीपर किस कंपनी के हैं?'

 Written By: Adarsh Pandey
 Published : Mar 18, 2024 07:33 am IST,  Updated : Mar 18, 2024 07:33 am IST

वायरल वीडियो में एक शख्स रेलवे स्टेशन पर खतरनाक स्टंट करता हुआ नजर आ रहा है। शख्स का वीडियो देखने के बाद लोगों ने कमेंट सेक्शन में मजेदार कमेंट्स करने लगे।

रेलवे प्लेटफॉर्म पर खतरनाक स्टंट करता हुआ शख्स- India TV Hindi
रेलवे प्लेटफॉर्म पर खतरनाक स्टंट करता हुआ शख्स Image Source : SOCIAL MEDIA

आजकल लोगों ने खुद को फेमस करने के लिए सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म का इस्तेमाल करना शुरू कर दिया है। हर कोई वीडियो बनाकर सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म पर पोस्ट करता है और यह उम्मीद करता है कि एक दिन वह भी फेमस हो जाएगा। खुद को फेमस करने की कोशिश करने में कोई दिक्कत नहीं है मगर कुछ लोग इसके लिए खुद की जान को भी खतरे में डाल देते हैं। सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म पर हर दिन ऐसे कई वीडियो वायरल होते हैं जिसमें लोग खतरनाक स्टंट करते हुए नजर आते हैं। ऐसा ही एक वीडियो इस समय वायरल हो रहा है। आइए आपको बताते हैं कि वीडियो में क्या नजर आ रहा है।

शख्स ने किया खतरनाक स्टंट

सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म पर वायरल हो रहा वीडियो किसी रेलवे स्टेशन का है। वीडियो में नजर आता है कि एक ट्रेन प्लेटफॉर्म से रवाना हो रही है। इस दौरान ट्रेन के संग-संग एक शख्स प्लेटफॉर्म पर चलता है और फिर ट्रेन का हैंडल पकड़कर प्लेटफॉर्म पर खतरनाक स्टंट करने लगता है। शख्स अपने पैरों को तो प्लेटफॉर्म पर ही रखता है मगर ट्रेन के हैंडल को भी पकड़ लेता है। इस तरह वह ट्रेन की रफ्तार में शख्स प्लेटफॉर्म पर स्लिप करने लगता है। इस स्टंट के दौरान उसकी जान भी खतरे में आ सकती थी, मगर उसे अपने जान की चिंता नहीं है।

यहां देखें वायरल वीडियो

इस वीडियो को माइक्रो ब्लॉगिंग प्लेटफॉर्म एक्स (पहले ट्विटर) पर @introvert_hu_ji नाम के अकाउंट से शेयर किया गया है। इस वीडियो को देखने के बाद अकाउंट यूजर ने कैप्शन में पूछा- भाई स्लीपर किस कंपनी के हैं, बस यह बता दे। वीडियो देखकर एक यूजर ने कमेंट में लिखा- माउंटेन डीव पीकर आया है। दूसरे यूजर ने लिखा- यह टैलेंट इंडिया के बाहर नहीं जाना चाहिए। एक अन्य यूजर ने लिखा- भाई स्लीपर के नीचे संगमरमर का लेप लगवा रखा है।

ये भी पढ़ें-

Delhi Police या Memer पुलिस! इस Video को देखने के बाद आपके मन में आएगा यही सवाल पुलिस

ये है दुनिया का सबसे छोटा शादी का कार्ड, वायरल Video में बंदे की क्रिएटिविटी देख लोगों के उड़े होश

 

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। वायरल न्‍यूज से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें।