1. Hindi News
  2. वायरल न्‍यूज
  3. विदेशी फुटबॉलर को भीड़ ने दौड़ा-दौड़ाकर पीटा, केरल से सामने आया यह शर्मनाक VIDEO

विदेशी फुटबॉलर को भीड़ ने दौड़ा-दौड़ाकर पीटा, केरल से सामने आया यह शर्मनाक VIDEO

 Written By: Pankaj Yadav @ThePankajY
 Published : Mar 17, 2024 04:10 pm IST,  Updated : Mar 17, 2024 04:19 pm IST

केरल में सेवन्स फुटबॉल टूर्नामेंट के दौरान दर्शकों की भीड़ ने जूनियर फुटबॉल क्लब जवाहर मावूर के सदस्य फुटबॉलर डायरासौबा हसने पर हमला बोल दिया और उन्हें मैदान में दौड़ा-दौड़कर पीटा।

फुटबॉलर को पिटती हुई भिड़- India TV Hindi
फुटबॉलर को पिटती हुई भिड़ Image Source : SOCIAL MEDIA

सोशल मीडिया पर एक वीडियो काफी तेजी से वायरल हो रहा है जिसमें एक अफ्रीकी फुटबॉलर को भीड़ दौड़ा-दौड़कर बेरहमी से पीट रही है। घटना केरल के मलप्पुरम जिले की बताई जा रही है। जहां गुरूवार 14 मार्च, को डायरासौबा हसने नाम के अफ्रीकी फुटबॉलर को भिड़ ने खूब मारा। डायरासौबा हसने जूनियर फुटबॉल क्लब जवाहर मावूर के खिलाड़ी हैं। फुटबॉलर का कहना है कि भीड़ ने उनकी बुरी तरह से पिटाई की और उनपर नस्लीय टिप्पणी भी की। आइए अब जानते है पूरा मामला क्या है।

फुटबॉलर ने दर्ज करवाई शिकायत

वायरल हो रहे इस वीडियो में देखा जा सकता है कि कैसे एक आदमी को मारने के लिए उसके पीछे भीड़ दौड़ रही है। बताया जा रहा है कि सेवन्स फुटबॉल टूर्नामेंट के दौरान भीड़ ने जूनियर फुटबॉल क्लब जवाहर मावूर के सदस्य फुटबॉलर डायरासौबा हसने पर हमला कर दिया। लोगों का कहना था कि फुटबॉलर ने दर्शकों में से एक को लात मार दी थी। इस घटना के बाद फुटबॉलर हसने ने स्थानीय पुलिस थाने में इसकी शिकायत दर्ज करवाई। हसने ने बताया कि पिटाई करने वाले लोगों ने उन्हें अफ्रीकी बंदर और ब्लैक कहा। डायरासौबा स्थानीय क्लब न्यूलाला पूकोलाथुर का भी प्रतिनिधित्व करते हैं।

लोगों की ऐसी रही प्रतिक्रिया

वीडियो को सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म पर Superpower Football नाम के अकाउंट से शेयर किया गया है। जिसे खबर लिखे जाने तक लाखों लोगों ने देखा और हजारों ने इसे लाइक किया है। वहीं, तमाम लोग इस घटना पर अपनी अपनी प्रतिक्रियाएं भी दे रहे हैं। कई लोगों ने इस घटना को निंदनीय करार दिया तो वहीं कई लोगों ने इसका समर्थन भी किया। कुछ लोगों ने तो यह भी कहा कि केरल तो 100 प्रतिशत साक्षरता वाला राज्य है फिर तो ऐसा केरल में होना राज्य को शोभा नहीं देता।

ये भी पढ़ें:

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। वायरल न्‍यूज से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें।