1. Hindi News
  2. वायरल न्‍यूज
  3. Dolly चायवाला एक दिन में कमाता है इतना पैसा, बिल गेट्स से मिलने के बाद तो किस्मत ही बदल गई

Dolly चायवाला एक दिन में कमाता है इतना पैसा, बिल गेट्स से मिलने के बाद तो किस्मत ही बदल गई

 Written By: Pankaj Yadav @ThePankajY
 Published : Mar 17, 2024 08:00 am IST,  Updated : Mar 17, 2024 08:00 am IST

डॉली चाय वाले ने इन दिनों कमाल की पॉपुलैरिटी हासिल की है। हाल में ही डॉली के टपरी पर दुनिया में सबसे अमीर व्यक्तियों में से एक बिल गेट्स चाय पीने के लिए आए थे।

बिल गेट्स के साथ डॉली चायवाल- India TV Hindi
बिल गेट्स के साथ डॉली चायवाल Image Source : SOCIAL MEDIA

डॉली चाय वाले ने इन दिनों कमाल की पॉपुलैरिटी हासिल की है। हाल में ही डॉली के टपरी पर दुनिया में सबसे अमीर व्यक्तियों में से एक बिल गेट्स चाय पीने के लिए आए थे। जिसके बाद डॉली इंटरनेट सेशेसन बन गए। हालांकि अपने चाय बनाने के स्टाइल, कपड़े और हेयर स्टाइल की वजह से वह काफी पहले से ही फेमस हैं। इंस्टाग्राम पर डॉली चायवाले के 1 मिलियन से भी ज्यादा फॉलोअर्स हैं। बिल गेट्स से मिलने के बाद डॉली चायवाले बड़े-बड़े ब्रांड्स के लिए विज्ञापन कर रहे हैं।

डॉली नागपुर में अपनी चाय की टपरी लगाते हैं। एक मीडिया रिपोर्ट में डॉली चाय वाले की कमाई के बारे में बताया गया है। इस रिपोर्ट में डॉली चायवाले की संपत्ति के बारे में भी बताया गया है। IMDB पोर्टल के अनुसार, डॉली चायवाले की कुल संपत्ति 10 लाख रुपए है। वहीं वे रोज 2500 से 3500 रुपए तक कमा लेते हैं। डॉली एक कप चाय 7 रुपए में देते हैं। वह पूरे दिन में 350 से 500 कप चाय बेच लेते हैं। डॉली की लोकप्रियता काफी बढ़ गई है। हाल में ही उनके पास चाय पीने के लिए बॉलीवुड अभिनेत्री निम्रत कौर उनकी टपरी पर पहुंची थीं। जिसके बाद उन्होंने उनकी चाय की काफी तारीफ की थी।

ये भी पढ़ें:

AC के साथ ऐसा जुगाड़ देख आनंद महिंद्रा हुए इम्प्रेस, Video शेयर कर सभी को ऐसा करने को कहा

चोर को लगी भूख तो पाव भाजी के बदले दे दिया Iphone, 36 घंटे बाद जो हुआ...

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। वायरल न्‍यूज से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें।