1. Hindi News
  2. वायरल न्‍यूज
  3. क्या आपके पास है ऐसा कॉन्फिडेंस? शख्स का वीडियो सोशल मीडिया पर हो रहा है खूब वायरल

क्या आपके पास है ऐसा कॉन्फिडेंस? शख्स का वीडियो सोशल मीडिया पर हो रहा है खूब वायरल

 Written By: Adarsh Pandey
 Published : Apr 04, 2024 10:55 am IST,  Updated : Apr 04, 2024 10:56 am IST

सोशल मीडिया पर एक वीडियो वायरल हो रहा है जिसमें एक शख्स साइकिल का हैंडल छोड़कर साइकिल चला रहा है। इसके अलावा उसने कुछ सामान को अपने सिर पर भी रखा हुआ है।

वायरल वीडियो का स्क्रीनशॉट- India TV Hindi
वायरल वीडियो का स्क्रीनशॉट Image Source : SOCIAL MEDIA

सोशल मीडिया पर प्लेटफॉर्म पर हर दिन कई वीडियो वायरल होते हैं। कुछ वीडियो लोगों के डांस का होता है तो कुछ वीडियो में लोग लड़ते-झगड़ते हुए नजर आते हैं। अगर आप सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म्स पर एक्टिव रहते हैं तो फिर आप भी इस तरह के वीडियो हर दिन देखते ही होंगे। मगर कभी-कभी ऐसे वीडियो के अलावा कुछ वीडियो ऐसे भी वायरल हो जाते हैं जो इंसान को हैरान कर देते हैं। इस समय एक ऐसा ही वीडियो वायरल हो रहा है। वीडियो को देखने के बाद आप भी हैरान हो जाएंगे। आइए आपको बताते हैं कि वीडियो में क्या नजर आ रहा है।

वीडियो में क्या नजर आया?

वायरल हो रहे वीडियो में नजर आता है कि सड़क पर एक शख्स अपने साइकिल से कहीं जा रहा है। मगर इस वीडियो में दो अलग-अलग बाते हैं जो आपको हैरान करेगी। पहली हैरान करने वाली बात यह है कि शख्स साइकिल का हैंडल पकड़े बिना साइकिल को बड़े ही आराम से चला रहा है। आपने भी हैंडल छोड़कर साइकिल चलाते हुए कई लोगों को देखा होगा। मगर दूसरी हैरान करने वाली बात आपने किसी और में नहीं देखी होगी। शख्स ने अपने सिर पर कुछ सामान को रखा है जिसे उसने अपने हाथों से पकड़ा हुआ है। ऐसे में साइकिल को बैलेंस कर पाना बहुत मुश्किल है मगर यह शख्स बड़े ही आराम से साइकिल को चला रहा है। आप ऐसा करने की कोशिश ना करें क्योंकि इसके लिए बहुत अभ्यास की जरूरत है।

यहां देखें वायरल वीडियो

इस वीडियो को इंस्टाग्राम पर stay_motiivated नाम के पेज से शेयर किया गया है। वीडियो को शेयर करते हुए लिखा है कि, 'मुझे अपनी लाइफ में इसी तरह का कॉन्फिडेंस चाहिए।' वीडियो देखने के बाद एक यूजर ने लिखा- यह कॉन्फिडेंस की वजह से नहीं हार्डवर्क और प्रैक्टिस से आता है। दूसरे यूजर ने लिखा-मैंने भी किया हुआ है। तीसरे यूजर ने लिखा- इस तरह का सुपर टैलेंट सिर्फ इंडिया में ही हो सकता है।

ये भी पढ़ें-

शादी के लिए महिला की डिमांड तो देखो! 1 करोड़ कमाने वाले से ही करेगी शादी, स्क्रीनशॉट वायरल होते ही लोग लेने लगे मजे

रोड क्रॉस करने का ऐसा तरीका पहली बार नजर आया, Video देखकर नहीं रुकेगी आपकी हंसी

 

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। वायरल न्‍यूज से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें।