1. Hindi News
  2. वायरल न्‍यूज
  3. शादी के लिए महिला की डिमांड तो देखो! 1 करोड़ कमाने वाले से ही करेगी शादी, स्क्रीनशॉट वायरल होते ही लोग लेने लगे मजे

शादी के लिए महिला की डिमांड तो देखो! 1 करोड़ कमाने वाले से ही करेगी शादी, स्क्रीनशॉट वायरल होते ही लोग लेने लगे मजे

 Written By: Adarsh Pandey
 Published : Apr 03, 2024 06:09 pm IST,  Updated : Apr 03, 2024 06:09 pm IST

सोशल मीडिया पर आजकल एक स्क्रीनशॉट वायरल हो रहा है जिसे पढ़ने के बाद आप भी हैरान हो जाएंगे। इस चैट में एक महिला ने शादी के लिए अपनी डिमांड बताई है।

वायरल हो रहा स्क्रीनशॉट- India TV Hindi
वायरल हो रहा स्क्रीनशॉट Image Source : SOCIAL MEDIA

हर किसी के जीवन में एक ऐसा पल जरूर आता है जब उसे एहसास होता है कि उसे भी एक लाइफ पार्टनर की जरूरत है। इसके बाद लड़का हो या लड़की दोनों अपने लिए पार्टनर खोजना शुरू करते हैं। लड़का और लड़की जब मिलते हैं तो वो सामने वाले शख्स के सामने अपनी डिमांड रखते हैं। दोनों एक दूसरे को बताते हैं कि उन्हें कैसे पार्टनर की तलाश है। उनके होने वाले पार्टनर में क्या-क्या खूबी होनी चाहिए। इसी तरह अपनी डिमांड रखती हुए एक महिला का स्क्रीनशॉट सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है। इस स्क्रीनशॉट को पढ़ने के बाद आप अपना माथा पकड़ लेंगे।

महिला की क्या है डिमांड?

सोशल मीडिया पर एक स्क्रीनशॉट काफी वायरल हो रहा है जिसमें एक महिला ने मराठी में अपनी डिमांड बताई है। इसे एक शख्स ने हिंदी में ट्रांसलेट करने के बाद दोनों तस्वीरें सोशल मीडिया पर पोस्ट कर दी। ट्रांसलेशन वाली स्क्रीनशॉट के सबसे पहले महिला ने अपने और अपने परिवार के बारे में बताया है। इसके बाद उसने बताया है कि, 'मुंबई में जिसकी जॉब या बिजनेस और खुद का घर होगा, उसे प्राथमिकता दी जाएगी। लड़का MMBS या फिर CA जैसा पढ़ा लिखा होना चाहिए।'

इसके बाद महिला ने बताया है कि लड़के की कमाई कितनी होनी चाहिए। महिला ने बताया कि, कम से कम 1 करोड़ रुपये लड़के की सालाना कमाई होनी चाहिए। उसके पास खुद का घर होना चाहिए।

यहां देखें वायरल फोटो 

इस फोटो को माइक्रो ब्लॉगिंग प्लेटफॉर्म पर @Ambar_SIFF_MRA नाम के अकाउंट से शेयर किया गया है। स्क्रीनशॉट शेयर करते हुए यूजर ने बताया है कि, 'सालाना 4 लाख रुपये कमाने वाली 37 वर्षीय महिला की यह डिमांड है।' महिला की डिमांड पढ़ने के बाद एक यूजर ने लिखा- इसी लिए यह महिला अब तक अपने लिए लड़का खोज रही है। दूसरे यूजर ने लिखा- 1 करोड़ का सालाना पैकेज, लगता है दीदी जिंदगी भर सिंगल ही रहेगी। तीसरे यूजर ने लिखा- साक्षात कुबेर देव को अवतार लेना होगा इनके लिए। एक अन्य यूजर ने लिखा- 37 क्या 73 साल तक बैठना पड़ेगा, इतना सब क्राइटेरिया लेकर।

ये भी पढ़ें-

रोड क्रॉस करने का ऐसा तरीका पहली बार नजर आया, Video देखकर नहीं रुकेगी आपकी हंसी

पत्नी को वंदे भारत ट्रेन में बैठाने गया था पति मगर मजबूरी में उसे भी करना पड़ा सफर, जानें पूरा मामला

 

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। वायरल न्‍यूज से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें।