1. Hindi News
  2. वायरल न्‍यूज
  3. रोड क्रॉस करने का ऐसा तरीका पहली बार नजर आया, Video देखकर नहीं रुकेगी आपकी हंसी

रोड क्रॉस करने का ऐसा तरीका पहली बार नजर आया, Video देखकर नहीं रुकेगी आपकी हंसी

 Written By: Adarsh Pandey
 Published : Apr 03, 2024 02:42 pm IST,  Updated : Apr 03, 2024 02:42 pm IST

वायरल हो रहे वीडियो में एक शख्स ईंट की मदद से रोड क्रॉस कर रहा है। वीडियो देखने के बाद आपको पूरा मामला समझ में आएगा कि ईंट की मदद से कोई सड़क कैसे पार कर सकता है।

वायरल वीडियो का स्क्रीनशॉट- India TV Hindi
वायरल वीडियो का स्क्रीनशॉट Image Source : SOCIAL MEDIA

हर दिन सोशल मीडिया पर कई वीडियो वायरल होते हैं। मगर कभी-कभी ऐसे वीडियो देखने को मिल जाते हैं जो इंसान को हैरान कर देते हैं। इस तरह के वीडियो में लोग ऐसे-ऐसे तरीकों का इस्तेमाल करते हैं जिसके बारे में इंसान ने कभी सोचा तक नहीं होता है। आज भी एक ऐसा ही वीडियो वायरल हो रहा है जिसमें सड़क पार करने के लिए अनोखा तरीका अपनाया जा रहा है। अपने यूनिक वे के कारण वीडियो को 4.2 मिलियन व्यू मिल चुके हैं और लोग कमेंट में अपना रिएक्शन भी दे रहे हैं।

ऐसे सड़क किया है कभी पार?

आपने आजतक लोगों को अलग-अलग तरीके से रोड पार करते हुए देखा होगा। कोई सिग्नल ग्रीन होने का इंतजार करता है तो कोई गाड़ियों के चले जाने के बाद सड़क पार करता है। जिन सड़कों पर सिग्नल नहीं होते हैं वहां लोगों को गाड़ियों के कम होने या फिर उन्हें हाथ दिखाकर पार करते हुए देखा होगा। मगर क्या कभी किसी को धमकी देकर सड़क पार करते हुए देखा है। वायरल वीडियो में नजर आता है कि एक शख्स सड़क किनारे रखा ईंट उठाता है और सड़क पार करने लगता है। शख्स कहीं ईंट गाड़ी पर ना मार दे, इस डर से गाड़ी वाला गाड़ी को रोक देता है। इसके बाद वह शख्स सड़क के दूसरी तरफ जाकर ईंट को उसके स्टैंड में रख देता है। सड़क के दोनों तरफ इसी काम के लिए ईंट का स्टैंड बनाया गया है।

यहां देखें वायरल वीडियो

इस वीडियो को माइक्रो ब्लॉगिंग प्लेटफॉर्म एक्स (पहले ट्विटर) पर @Mens_Corner__ नाम के अकाउंट से शेयर किया गया है। खबर लिखे जाने तक वीडियो को 4.2 मिलियन लोगों ने देख लिया है। वीडियो देखने के बाद एक यूजर ने लिखा- लोग सिग्नल की चिंता करना बंद कर देंगे। दूसरे यूजर ने लिखा- मुझे नहीं लगता है कि लोग ईंट के कारम रुकेंगे। वहीं एक यूजर ने लिखा- क्या हम इसे(ईंट) अंडे से बदल सकते हैं।

ये भी पढ़ें-

पत्नी को वंदे भारत ट्रेन में बैठाने गया था पति मगर मजबूरी में उसे भी करना पड़ा सफर, जानें पूरा मामला

सावधानी हटी और दुर्घटना घटी! शख्स ने पल भर में ही बैंक से चुराया iPhone 13, Video देखकर लोग ले रहे मजे

 

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। वायरल न्‍यूज से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें।