1. Hindi News
  2. वायरल न्‍यूज
  3. Reels बनाने के चक्कर में तोड़ दिए नियम, Video वायरल होते ही दिल्ली पुलिस ने कर डाली कार्रवाई

Reels बनाने के चक्कर में तोड़ दिए नियम, Video वायरल होते ही दिल्ली पुलिस ने कर डाली कार्रवाई

 Written By: Adarsh Pandey
 Published : Apr 03, 2024 11:46 am IST,  Updated : Apr 03, 2024 11:46 am IST

दिल्ली पुलिस ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म पर एक वीडियो शेयर किया है। वीडियो के जरिए पुलिस ने बताया कि मोटर वाहन अधिनियमों का उल्लंघन करने के कारण एक शख्स पर कार्रवाई की गई है।

वायरल वीडियो का स्क्रीनशॉट- India TV Hindi
वायरल वीडियो का स्क्रीनशॉट Image Source : SOCIAL MEDIA

आज के समय हर दूसरे इंसान के सिर पर रील्स बनाने का बुखार चढ़ गया है। रील्स बनाना या फिर इसे अपना करियर बनाने में कुछ गलत नहीं है। मगर कुछ लोग रील्स बनाने के लिए नियमों का उल्लंघन करते हैं। जिन जगहों पर वीडियो बनाना मना होता, वहां वीडियो बनाने लगते हैं। सड़क पर भी की नियमों का उल्लंघन करते हैं। ऐसा ही एक शख्स ने किया और रील बनाया। उसका रील वायरल होते ही दिल्ली पुलिस ने मामले में एंट्री मारी और उस पर कार्रवाई कर दी। दिल्ली पुलिस ने वीडियो शेयर करते हुए इसकी जानकारी भी दी है। आइए आपको बताते हैं कि शख्स पर क्यों और क्या-क्या कार्रवाई हुई है।

दिल्ली पुलिस ने कर दी कार्रवाई

सोशल मीडिया पर एक शख्स का वीडियो वायरल हो रहा है जिसे उसने रील के तौर पर बनाया था। इस दौरान उसने ट्रैफिक के की नियमों को तोड़ा। उसने बाइक चलाते समय हेलमेट नहीं पहना। इसके अलावा रॉन्ग साइड में बाइक चलाते हुए भी नजर आया। वीडियो वायरल होते ही पुलिस ने कार्रवाई कर दी। पुलिस ने एक्स (पहले ट्विटर) पर इसके संबंध में जानकारी भी दी है। पुलिस ने मोटर वाहन अधिनियम की विभिन्न धाराओं में चालान काटा। मोटरसाइकिल और मोबाइल फोन को जब्त किया। इसके अलावा शख्स के इंस्टाग्राम अकाउंट को ब्लॉक करने की कार्यवाही भी शुरू कर दी।

यहां देखें पुलिस द्वारा शेयर किया गया वीडियो

खबर लिखे जाने तक दिल्ली पुलिस के इस वीडियो को 1 लाख से अधिक लोगों ने देख लिया है। वीडियो देखने के बाद एक यूजर ने लिखा- चालान के साथ-साथ सुताई भी हो जाए। दूसरे यूजर ने लिखा- अब सब लाइन पर आ जाएंगे। तीसरे यूजर ने लिखा- इनका यही इलाज है। एक अन्य यूजर ने लिखा- सुताई और करो तब मजा आयेगा रील्स बनाने का भूत तो उतार जाए।

ये भी पढ़ें-

ताऊ का अपना ही स्वैग है! बस चलाते हुए हुक्का पीता नजर आया हरियाणा रोडवेज का ड्राइवर, Video हुआ वायरल

यही तो होता है पिता का असली प्यार! बेटे को जूते से मारते बाप का Video वायरल, लोग कर रहे मजेदार कमेंट्स

 

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। वायरल न्‍यूज से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें।