1. Hindi News
  2. वायरल न्‍यूज
  3. खचाखच भीड़ से भरी दुकान में घुसी तेज रफ्तार कार, 6 लोग घायल, Video सोशल मीडिया पर हुआ वायरल

खचाखच भीड़ से भरी दुकान में घुसी तेज रफ्तार कार, 6 लोग घायल, Video सोशल मीडिया पर हुआ वायरल

 Written By: Pankaj Yadav
 Published : Apr 02, 2024 08:16 pm IST,  Updated : Apr 02, 2024 08:16 pm IST

दिल्ली के राजपुरा रोड के पास एक कचौड़ी की दुकान में तेज रफ्तार कार घुस गई, जिसका वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है। दिल्ली पुलिस ने आरोपी कार चालक को गिरफ्तार कर लिया है।

तेज रफ्तार कार दुकान में घुसी- India TV Hindi
तेज रफ्तार कार दुकान में घुसी Image Source : SOCIAL MEDIA

कई लोगों की गलती की सजा दूसरों को भुगतनी पड़ती है। सड़क दुर्घटनाओं में ऐसे कई मामले देखने को मिलते हैं। जहां थोड़ी सी गड़बड़ी दूसरों की जान पर भारी पड़ती है। ऐसी ही एक घटना का वीडियो सोशल मीडिया पर इन दिनों जमकर वायरल हो रहा है। जहां एक तेज रफ्तार कार भीड़ से भरी दुकान में घुस गई। हादसे में 6 लोग घयाल हो गए। वहीं दुकान में लगे CCTV में इस पूरे हादसे का नजारा कैद हो गया। 

लोगों को रौंदते हुए दुकान में घुस गई कार

वीडियो दिल्ली के राजपुरा रोड के पास फतेहचंद कचौड़ी की दुकान का बताया जा रहा है। वीडियो में साफ तौर पर दिख रहा है कि कचौड़ी की दुकान के बाहर कुछ लोग खड़े होकर कचौड़ी खा रहे हैं। दुकानदार दुकान के अंदर खड़ा है। तभी अचानक से एक तेज रफ्तार कार लोगों को रौंदते हुए दुकान के अंदर घुस जाती है। कार दुकान के अंदर दीवार से टकरा कर रूकती है। हादसा इतनी जल्दी में हुआ कि किसी को भी संभलने का मौका तक नहीं मिला। हादसे के बाद लोगों में चीख-पुकार मच जाती है। कार की टक्कर के बाद अन्य लोग वहां दौड़कर पहुंचते हैं। और घायल लोगों को वहां से निकालते हैं।

पुलिस ने आरोपी कार चालक को किया गिरफ्तार

हादसे की शिकायत मिलने के बाद पुलिस मौके पर पहुंची। जिसके बाद पुलिस ने कार्रवाई करते हुए आरोपी कार चालक पराग मैनी को गिरफ्तार कर लिया। आरोपी के साथ पुलिस ने उसकी कार को भी जब्त कर लिया है। पुलिस ने आरोपी कार चालक का मेडिकल करवाया जिसमें पता चला कि वह शराब के नशे में नहीं था। आरोपी पराग मैनी पेशे से एक वकील है और हादसे के वक्त उसकी गाड़ी में उसकी पत्नी भी मौजूद थी। आरोपी का कहना है कि वह नशे में नहीं था, गलती से ये हादसा हुआ है।

ये भी पढ़ें:

जवान दिखने का फॉर्मूला बेच रहा है ये शख्स, कीमत हजारों में, खुद पर किया प्रयोग, कहा- 46 की उम्र में 18 का दिखता हूं

VIDEO: 80 वर्षीय बुजुर्ग का रील देख दिल दे बैठी 34 साल की महिला, इश्क का रंग ऐसा चढ़ा कि एक दूसरे के बन गए हमसफर

 

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। वायरल न्‍यूज से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें।