1. Hindi News
  2. वायरल न्‍यूज
  3. शख्स ने कॉपी पर फेरा प्रेस और लिखा हुआ सब कुछ हो गया गायब, Video उड़ा देगा आपके होश

शख्स ने कॉपी पर फेरा प्रेस और लिखा हुआ सब कुछ हो गया गायब, Video उड़ा देगा आपके होश

 Written By: Adarsh Pandey
 Published : Apr 04, 2024 12:05 pm IST,  Updated : Apr 04, 2024 12:05 pm IST

सोशल मीडिया पर वायरल हो रहे वीडियो में एक शख्स कॉपी पर लिखे सभी इंक को सिर्फ प्रेस की मदद से गायब करता हुआ दिख रहा है। वीडियो देखने के बाद भी आपको अपनी आंखों पर यकीन नहीं होगा।

वायरल वीडियो का स्क्रीनशॉट- India TV Hindi
वायरल वीडियो का स्क्रीनशॉट Image Source : SOCIAL MEDIA

हर दिन सोशल मीडिया पर कुछ नया देखने को मिलता है। हर दिन अलग-अलग कंटेंट से भरपूर वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल होते रहते हैं। कभी नए अंदाज में डांस का वीडियो वायरल होता है तो कभी सोशल मीडिया पर लोगों का छिपा हुआ टैलेंट देखने को मिलता है। इन वीडियो को देखकर इंसान का अच्छा खासा मनोरंजन हो जाता है। मगर इस वक्त जो वीडियो वायरल हो रहा है उसे देखने के बाद आपका मनोरंजन नहीं होगा बल्कि दिमाग का फ्यूज उड़ जाएगा। वीडियो सोशल मीडिया पर खूब वायरल हो रहा है। तो फिर चलिए आपको बताते हैं कि वीडियो में ऐसा क्या है जो आपके होश उड़ा सकता है।

ऐसा भी होता है क्या?

सोशल मीडिया पर वायरल हो रहे वीडियो में नजर आता है कि शख्स ने एक कॉपी को टेबल पर रखा है। उस कॉपी पर चिपके चिट पर कुछ लिखा हुआ भी नजर आता है। इसके बाद वह आदमी प्रेस को उसपर घूमाता है और अगल ही पल में उस चिट पर लिखा हुआ सब कुछ गायब हो जाता है। इसके बाद वह बंदा कॉपी का पहला पेज खोलता है। उस पेज पर भी पेन से कुछ लिखा हुआ नजर आता है। शख्स उस पर भी प्रेस को घूमाता है और फिर वह भी गायब हो जाता है।

यहां देखें वायरल वीडियो

लोगों ने इसके पीछे का कारण बताया

इस वीडियो को इंस्टाग्राम पर sarcasticschool_ नाम के पेज से शेयर किया गया है। खबर लिखे जाने तक वीडियो को 1 लाख 83 हजार लोगों ने देख लिया है और 4 हजार से अधिक लोगों ने लाइक किया है। वीडियो देखने के बाद एक यूजर ने बताया कि, 'यह एक स्पेशल टाइप का इंक होता है, नॉर्मल इंक से नहीं होगा।' दूसरे यूजर ने लिखा- ये इंक की वजह से हो रहा है। वहीं कुछ लोगों ने कमेंट में बताया कि, लोगों को बेवकूफ बनाया जा रहा है।

ये भी पढ़ें-

क्या आपके पास है ऐसा कॉन्फिडेंस? शख्स का वीडियो सोशल मीडिया पर हो रहा है खूब वायरल

शादी के लिए महिला की डिमांड तो देखो! 1 करोड़ कमाने वाले से ही करेगी शादी, स्क्रीनशॉट वायरल होते ही लोग लेने लगे मजे

 

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। वायरल न्‍यूज से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें।