सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म पर कब क्या देखने को मिल जाए, कुछ कहा नहीं जा सकता है। हर दूसरे कुछ ऐसा वायरल हो जाता है जो लोगों के होश ही उड़ा देता है। कभी चौकोर पहिए वाली साइकिल का वीडियो वायरल होता है तो कभी सड़क पर चलती झोपड़ी का वीडियो वायरल होता है। सोशल मीडिया पर जो लोग एक्टिव रहते हैं उन्हें यह बात अच्छे से पता होगी कि जितनी भी चीजें हैं जो लोगों का होश उड़ा सकती हैं, वो सोशल मीडिया पर ही देखने को मिलती हैं। अभी भी एक ऐसा ही नजारा देखने को मिला है। आइए आपको इसके बारे में बताते हैं।
Related Stories
ऐसी स्कूटी कभी देखी है?
आपने आज तक कई तरह के वाहन देखे होंगे। इनमें कुछ वाहन दोपहिए भी होंगे। नियम के मुताबिक एक दोपहिए वाहन पर अधिकतम दो लोग बैठ सकते हैं मगर कुछ लोग तो इस पर 3-4 लोगों को भी बैठा लेते हैं। ऐसे नजारे आपने कई बार देखे होंगे। मगर इस समय सोशल मीडिया पर एक अलग तरह की स्कूटी का वीडियो वायरल हो रहा है जिसपर आप 3 या फिर 4 क्या दो लोगों को भी नहीं बैठा सकते हैं। इस अनोखी स्कूटी पर सिर्फ एक ही शख्स बैठ सकता है।
यहां देखें वायरल वीडियो
वीडियो में नजर आता है कि एक शख्स स्कूटी के पास आता जो दिखने में काफी अजीब नजर आ रही है। इस स्कूटी में सिर्फ एक ही पहिया है और सीट भी काफी छोटी सी है जिसपर सिर्फ एक ही शख्स बैठ सकता है। इसके बाद वह स्कूटी को स्टार्ट करता है और उसपर बैठकर चला जाता है। इस वीडियो को सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म इंस्टाग्राम पर trollgramofficial नाम के अकाउंट से शेयर किया गया है। यूजर ने वीडियो के साथ टेक्स्ट में लिखा है, 'सिंगल लोगों की स्कूटी आ गई लगता है।'
ये भी पढ़ें-
आजतक किसी भी लड़की को नहीं आया होगा ऐसा प्रपोजल, स्क्रीनशॉट हुआ वायरल तो लोगों ने किया रिएक्ट
आपने कभी खाई है 24 कैरेट गोल्ड वाली कुल्फी? कीमत जानकर नहीं होगा यकीन, देखें Video