1. Hindi News
  2. वायरल न्‍यूज
  3. इमरजेंसी विंडो का ऐसा इस्तेमाल सिर्फ भारत के लोग कर सकते हैं, Video देखने के बाद आप भी होंगे सहमत

इमरजेंसी विंडो का ऐसा इस्तेमाल सिर्फ भारत के लोग कर सकते हैं, Video देखने के बाद आप भी होंगे सहमत

 Written By: Adarsh Pandey
 Published : Apr 09, 2024 02:50 pm IST,  Updated : Apr 09, 2024 02:50 pm IST

सोशल मीडिया पर एक वीडियो वायरल हो रहा है जिसमें कुछ ट्रेन की इमरजेंसी विंडो का गेट के तौर पर इस्तेमाल कर रहे हैं। वीडियो देखने के बाद लोगों ने कमेंट करके अपनी बात भी रखी है।

इमरजेंसी विंडो के जरिए ट्रेन में घूसते हुए लोग- India TV Hindi
इमरजेंसी विंडो के जरिए ट्रेन में घूसते हुए लोग Image Source : SOCIAL MEDIA

भारत के लोगों की बुद्धि बहुत तेज होती है। हम लोग चीजों को इस तरह इस्तेमाल कर लेते हैं, जो दूसरे सोच भी नहीं सकते हैं। इसके उदाहरण सोशल मीडिया पर भरे पड़े हैं। आपको सोशल मीडिया पर ऐसे कई वीडियो देखने को मिल जाएंगे जो आपके होश उड़ा सकते हैं। ऐसा ही एक वीडियो इस समय भी वायरल हो रहा है। वायरल हो रहा वीडियो एक रेलेव प्लेटफॉर्म का है जहां कुछ लोग ट्रेन में चढ़ रहे हैं। इस दौरान कुछ लोगों ने ट्रेन में बनी इमरजेंसी विंडो को देखा और फिर उसका ऐसा इस्तेमाल किया जो कोई सोच भी नहीं सकता है। आइए आपको इसके बारे में बताते हैं।

इमरजेंसी विंडो का ऐसा इस्तेमाल!

आप ने कभी ना कभी ट्रेन में सफर जरूर किया होगा। ट्रेन में सफर करते समय आपने देखा होगा कि कुछ खिड़कियों के बाद एक ऐसी खिड़की लगाई गई होती है जिसमें कोई रॉड नहीं लगाया गया होता है या फिर उसे पूरी तरह से खोला जा सकता है। यह इमरजेंसी विंडो होता है जिसे आपातकाल स्थिति में प्रयोग करने के लिए लगाया गया होता है। अगर ट्रेन में कोई हादसा हो तो लोग इस विंडो के जरिए भी बाहर निकल सकते हैं। मगर कुछ लोगों ने तो इसका इस्तेमाल ट्रेन में घूसने के लिए ही कर लिया। वायरल वीडियो में नजर आ रहा है कि कुछ लोग इमरजेंसी विंडो को जरिए अपने सामान और अपने बच्चों को अंदर पहुंचा रहे हैं।

यहां देखें वायरल वीडियो

इस वीडियो को सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स (पहले ट्विटर) पर @RVCJ_FB नाम के अकाउंट से शेयर किया गया है। खबर लिखे जाने तक वीडियो को 14 हजार से अधिक लोगों ने देख लिया है। वीडियो देखने के बाद एक यूजर ने लिखा- पहले होता था आजकल कहां होता है। दूसरे यूजर ने लिखा- ये इंडिया है बॉस यहां ऐसे ही होता है। तीसरे यूजर ने लिखा- इमरजेंसी विंडो का अधिकतम इस्तेमाल।

ये भी पढ़ें-

यह देखकर तो फैशन भी शर्मा जाए! शख्स का कुर्ता-पजामा देखकर लोग हो गए दंग, Video हो रहा है वायरल

भारतीय नृत्य को एक अलग ही ऊंचाई पर ले गई ये दीदी, ऐसा डांस का Video पहले नहीं देखा होगा आपने

 

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। वायरल न्‍यूज से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें।