1. Hindi News
  2. वायरल न्‍यूज
  3. शख्स ने पेट्रोल लेने के लिए भिड़ाया गजब का दिमाग, Video देख आप भी हैरान हो जाएंगे

शख्स ने पेट्रोल लेने के लिए भिड़ाया गजब का दिमाग, Video देख आप भी हैरान हो जाएंगे

 Edited By: Adarsh Pandey
 Published : May 07, 2024 03:14 pm IST,  Updated : May 07, 2024 03:14 pm IST

सोशल मीडिया पर एक नया वीडिया वायरल हो रहा है जिसे देखने के बाद आप हैरान भी होंगे और हंसी भी आएगी। आइए आपको बताते हैं कि वीडियो में क्या नजर आ रहा है।

वायरल वीडियो का स्क्रीनशॉट- India TV Hindi
वायरल वीडियो का स्क्रीनशॉट Image Source : SOCIAL MEDIA

हर दिन सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म पर कुछ ना कुछ वायरल होता ही रहता है। कभी किसी कपल के डांस का वीडियो वायरल होता है तो कभी किसी कपल का ही ऐसा वीडियो वायरल हो जाता है जिसमें वो अश्लील हरकत करते हुए नजर आते हैं। इसके अलावा मनोरंजन, अजीब हरकत करते लोगों के भी वीडियो वायरल होते हैं। मगर आजकल सोशल मीडिया पर सबसे ज्यादा जुगाड़ से जुड़े हुए वीडियो वायरल हो रहे हैं। अलग-अलग वीडियो में अलग-अलग जुगाड़ देखने को मिलता है। अगर आपने अब तक ऐसा कोई भी वीडियो नहीं देखा है तो फिर इस खबर को जरूर पढ़िएगा।

वायरल वीडियो में क्या दिखा?

आप सभी को पता ही होगा कि पेट्रोल पंप पर पेट्रोल पर किसी को भी बोतल या किसी अन्य बर्तन में पेट्रोल नहीं दिया जाता है। हर किसी को बाइक या फिर कार में पेट्रोल दिया जाता है। इसी बात को एक पेट्रोल पंप पर लिखा गया था। वहां लिखा था कि, बोतल-डिब्बो में पेट्रोल नहीं मिलेगा। तो वहां एक शख्स बाइक की टंकी लेकर पहुंच गया। यह नजारा देखते ही किसी ने वीडियो बना लिया जो अब सोशल मीडिया पर काफी वायरल हो रहा है।

यहां देखें वायरल वीडियो

इस वीडियो को एक्स (पहले ट्विटर) पर @PalsSkit नाम के अकाउंट से शेयर किया गया है। वीडियो शेयर करते हुए कैप्शन में लिखा है, 'भारत में पेट्रोल बोतल डब्बे में ना मिले तो हम टंकी खोल लाते है पर पेट्रोल तो खुले में ही लेंगे।' खबर लिखे जाने तक वीडियो को 38 हजार लोगों ने देख लिया है। वीडियो देखने के बाद लोगों ने भी रिएक्ट किया है। एक यूजर ने लिखा- ये भी सही है। दूसरे यूजर ने लिखा- जुगाड़ु लोग। तीसरे यूजर ने लिखा- कितने तेजस्वी लोग हैं। वहीं एक यूजर ने लिखा- ये सबसे अच्छा तरीका है।

ये भी पढ़ें-

सांप पकड़ने का इससे आसान तरीका देखा है कभी? सोशल मीडिया पर वायरल हुआ अंकल का Video

ये दिल्ली पुलिस का ट्विटर हैंडल है या फिर मीम पेज? लोगों को जागरूक करने के लिए अपनाया अनोखा तरीका

 

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। वायरल न्‍यूज से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें।