1. Hindi News
  2. वायरल न्‍यूज
  3. सांप पकड़ने का इससे आसान तरीका देखा है कभी? सोशल मीडिया पर वायरल हुआ अंकल का Video

सांप पकड़ने का इससे आसान तरीका देखा है कभी? सोशल मीडिया पर वायरल हुआ अंकल का Video

 Written By: Adarsh Pandey
 Published : May 07, 2024 02:07 pm IST,  Updated : May 07, 2024 02:26 pm IST

सोशल मीडिया पर एक वीडियो वायरल हो रहा है जो आपके भी होश उड़ा सकता है। वीडियो में एक शख्स सिर्फ डिब्बे की मदद से सांप को पकड़ते दिख रहा है।

डिब्बे की मदद से अंकल ने सांप को पकड़ा- India TV Hindi
डिब्बे की मदद से अंकल ने सांप को पकड़ा Image Source : SOCIAL MEDIA

सोशल मीडिया पर हर दिन ना जाने कितने ही वीडियो अप्लोड किए जाते हैं। इसमें जो वीडियो दिखने में यूनिक होते हैं, वो वायरल हो ही जाते हैं। डांस और लड़ाई से लेकर जुगाड़ और बहादुरी दिखाते लोगों के वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल होते ही रहते हैं। अगर आप सोशल मीडिया पर एक्टिव रहते हैं तो फिर आपने भी ऐसे वीडियो देखे ही होंगे। अभी सोशल मीडिया पर एक नया वीडियो वायरल हो रहा है जिसे देखने के बाद आपको अपनी आंखों पर यकीन नहीं होगा। वीडियो में एक शख्स अनोखे तरीके से सांप को पकड़ते हुए नजर आ रहा है। आइए फिर आपको बताते हैं कि शख्स ने सांप पकड़ने के लिए कौन सा तरीका अपनाया है?

वायरल वीडियो में क्या दिखा?

इंस्टाग्राम पर वायरल हो रहे वीडियो में नजर आता है कि जमीन पर एक सांप अपना फन निकाकल बैठा हुआ है। तभी वहां एक शख्स अपने हाथों में डिब्बा लेकर आता है। सांप को जैसे ही महसूस होता है कि उसके आगे कोई आया है, वह उसे डसने की कोशिश करता मगर शख्स बच जाता है। इसके बाद वह कोशिश करने लगता है कि सांप का सिर किसी भी तरह से उस डिब्बे के अंदर आ जाए मगर सांप बच जाता है। कुछ देर कोशिश करने के बाद अंकल सफल हो जाते हैं और सांप को उसी डिब्बे में पकड़ लेते हैं।

यहां देखें वायरल वीडियो

इस वीडियो को इंस्टाग्राम पर sarcasticschool_ नाम के पेज से शेयर किया गया है। खबर लिखे जाने तक वीडियो को 1 लाख 40 हजार लोगों ने देख लिया है। वीडियो देखने के बाद एक यूजर ने लिखा- इंडिया बिगनर्स के लिए नहीं है। दूसरे यूजर ने लिखा- मेरे घर में इससे छोटा सांप आया था, जर के मारे मैं तो बेड नीचे नहीं उतरी।

ये भी पढ़ें-

ये दिल्ली पुलिस का ट्विटर हैंडल है या फिर मीम पेज? लोगों को जागरूक करने के लिए अपनाया अनोखा तरीका

स्कूटी पर बैठी महिला ने ऐसा क्या किया जो Video हो गया वायरल? लोग भी ले रहे हैं खूब मजे

 

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। वायरल न्‍यूज से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें।