1. Hindi News
  2. वायरल न्‍यूज
  3. ट्रेन की पटरी पर दिखा ऐसा नजारा जिसने हर किसी को कर दिया हैरान, Video हो रहा है वायरल

ट्रेन की पटरी पर दिखा ऐसा नजारा जिसने हर किसी को कर दिया हैरान, Video हो रहा है वायरल

 Written By: Adarsh Pandey
 Published : May 09, 2024 04:02 pm IST,  Updated : May 09, 2024 04:02 pm IST

वायरल हो रहे वीडियो में एक साथ दो ऐसे नजारे दिखे, जिसे देखने के बाद आप पूरी तरह से हैरान हो जाएंगे। वायरल वीडियो को देखने के बाद लोगों ने कमेंट में अपना रिएक्शन भी दिया है।

वायरल वीडियो का स्क्रीनशॉट- India TV Hindi
वायरल वीडियो का स्क्रीनशॉट Image Source : SOCIAL MEDIA

हर दिन सोशल मीडिया पर कुछ ना कुछ वायरल होता ही रहता है। किसी दिन डांस का कोई वीडियो वायरल हो जाता है तो कभी सोशल मीडिया पर लड़ाई का वायरल वीडियो देखने को मिल जाता है। इसके अलावा कुछ ऐसे भी वीडियो वायरल होते हैं जिसमें लोग अजीबो-गरीब हरकत करते हुए नजर आते हैं। आपने भी कभी ना कभी ऐसे वीडियो तो देखे ही होंगे। मगर इस समय जैसा वीडियो वायरल हो रहा है, वैसा कभी कुछ नहीं देखा होगा। वीडियो देखने के बाद आपको अपनी आंखों पर यकीन करना मुश्किल हो जाएगा। आइए फिर जानते हैं कि वीडियो में क्या दिखा गया।

वीडियो ने हर किसी को किया हैरान

आपने आज तक ट्रेन की पटरी पर सिर्फ ट्रेन को चलते हुए देखा होगा। लेकिन क्या आपने कभी किसी पटरी पर ट्रैक्टर को चलते हुए देखा है। अब आप सोच रहे होंगे कि देखेंगे कैसे, ऐसा संभव ही नहीं है। लेकिन वायरल वीडियो में ऐसा संभव होता नजर आ रहा है। वायरल वीडियो में नजर आ रहा है कि एक शख्स ट्रेन की पटरी पर ट्रैक्टर और ट्रोला चला रहा है। दरअसल उसने ट्रैक्टर और ट्रोला के पहिए निकाल दिए हैं और पटरी की चौड़ाई के मुताबिक नए पहिए लगा दिए हैं जो ट्रैक पर चल सकती हैं। इसके बाद वह ट्रैक्टर को चला रहा है। अब आपको बताते हैं कि वीडियो में दूसरा नजारा क्या दिखा?

वीडियो में अचानक नजर आता है कि एक शख्स पटरी के किनारे लगे खंभों पर बिना किसी मदद के चढ़ा हुआ है। जब आप वीडियो देखेंगे तो आपको दोनों चीजें नजर आ जाएंगी।

यहां देखें वायरल वीडियो

इस वीडियो को इंस्टाग्राम पर sarcasticschool_ नाम के अकाउंट से शेयर किया गया है। खबर लिखे जाने तक वीडियो को 1 लाख लोगों ने देख लिया है। वीडियो देखने के बाद एक यूजर ने लिखा- ध्यान से सुनो, इंडिया नए लोगों के लिए नहीं है। दूसरे यूजर ने लिखा- स्पाइडर मैन बनने का तरीका थोड़ा कैजुअल है। एक यूजर ने लिखा- ये ऊपर कर क्या रहा है बैठ कर।

ये भी पढ़ें-

ऐसा भी क्या आलस! मेडिकल कॉलेज के वार्ड में स्कूटी से घूमती दिखी महिला नर्स, Video काफी तेजी से हुआ वायरल

ऐसा तगड़ा सवाल देखकर तो आपके टीचर भी शॉक्ड हो जाएंगे, स्क्रीनशॉट हुआ इंस्टाग्राम पर वायरल

 

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। वायरल न्‍यूज से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें।