1. Hindi News
  2. वायरल न्‍यूज
  3. अरे भाई इस बंदे ने तो Scorpio को ही खेतों में लगा दिया, Video देखकर यकीन करना हो जाएगा मुश्किल

अरे भाई इस बंदे ने तो Scorpio को ही खेतों में लगा दिया, Video देखकर यकीन करना हो जाएगा मुश्किल

 Written By: Adarsh Pandey
 Published : May 08, 2024 11:28 am IST,  Updated : May 08, 2024 11:28 am IST

सोशल मीडिया पर एक हैरान कर देने वाला वीडियो वायरल हो रहा है। एक स्कॉर्पियो कार का इस्तेमाल खेतों में जुताई के लिए होता हुआ नजर आ रहा है।

वायरल वीडियो का स्क्रीनशॉट- India TV Hindi
वायरल वीडियो का स्क्रीनशॉट Image Source : SOCIAL MEDIA

सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म पर हर दूसरे दिन कुछ ऐसा नजर आ ही जाता है जिसे देखने के बाद इंसान पूरी तरह से हैरान हो जाता है। कभी स्कूटर का इस्तेमाल लिफ्ट से होता हुआ नजर आता है तो कभी कोई कार को स्वीमिंग पूल बना देता है। इतना ही नहीं एक वीडियो वायरल हुआ था जिसमें शख्स ने बाइक को 7 सीटर बना दिया है। कुल मिलाकर बात यह है कि सोशल मीडिया ऐसे हैरान कर देने वाले वीडियो से भरा हुआ है। आपने भी ऐसे कई वीडियो देखे ही होंगे। और अगर नहीं देखा है तो फिर कोई बात नहीं, इस नए वायरल वीडियो को देख लीजिए, आप पूरी तरह से हैरान हो जाएंगे।

Scorpio से खेत की जुताई!

आपके पास कोई आए और पूछे कि खेतों में जुताई करवानी है, बताओ किससे होगी? तो आप उसपर हंसते हुए कहेंगे कि अरे भाई खेतों में जुताई तो ट्रैक्टर से ही होती है ना। आप अपनी जगह पूरी तरह से सही हैं मगर वीडियो को देखने के बाद आप भी हैरान हो जाएंगे। वायरल वीडियो में नजर आ रहा है कि एक खेत में चार पहिया वाहन चल रही है जो धूल से सनी हुई है। यह कोई गाड़ी नहीं बल्कि स्कॉर्पियो है। शख्स ने गाड़ी के पीछ हल को बांध दिया है और फिर उसे धीमी रफ्तार से चलाया जा रहा है। वीडियो सोशल मीडिया पर काफी वायरल हो रहा है।

यहां देखें वायरल वीडियो

इस वीडियो को एक्स (पहले ट्विटर) पर @TorqueIndia नाम के अकाउंट से शेयर किया गया है। इस वायरल वीडियो में आपको हैरान कर देने वाली एक चीज नजर आई होगी। आपने देखा होगा कि गाड़ी में कोई चालक नहीं है और गाड़ी अपने आप चल रही है। हमें भी इस बात ने हैरान किया और फिर हमने इस वीडियो की तलाश में इसके असली सोर्स तक पहुंचने की कोशिश की। हमने इंस्टाग्राम पर rahul_raosaheb नाम के अकाउंट पर यही वीडियो देखा जिसे अलग तरीके से शूट किया गया था। उस वीडियो में नजर आता है कि गाड़ी में पहले ड्राइवर था मगर बीच में वह उतर जाता है।

यहां देखें दूसरा वीडियो

सोशल मीडिया पर वायरल हो रहे वीडियो को देखने के बाद लोगों ने भी अपना रिएक्शन शेयर किया है। एक यूजर ने लिखा- ये क्या है भाई। दूसरे यूजर ने लिखा- भाई ये मैं ट्रैक्टर से करता हूं, वो भी 18 लाख की आती है। एक यूजर ने लिखा- इंजन तो टैक्ट्रर का ही है ना भाई। एक यूजर ने लिखा- पैसा ज्यादा है तो टैक्स ही भर देते।

ये भी पढ़ें-

ये आदमी है या फिर Iron Man! शख्स का Video सोशल मीडिया पर जमकर हो रहा है वायरल

Video: काली साड़ी में लड़की ने मारी बैक फ्लिप, सामने बैठी टीचर्स का मुंह रह गया खुला का खुला

 

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। वायरल न्‍यूज से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें।