1. Hindi News
  2. वायरल न्‍यूज
  3. हे भगवान! यह देखकर तो इंसान की भूख ही मर जाएगी, वायरल Video हर किसी को कर देगा हैरान

हे भगवान! यह देखकर तो इंसान की भूख ही मर जाएगी, वायरल Video हर किसी को कर देगा हैरान

 Written By: Adarsh Pandey
 Published : May 08, 2024 01:17 pm IST,  Updated : May 08, 2024 02:16 pm IST

वायरल हो रहे वीडियो में एक महिला ऐसी जगह चूल्हा जलाती नजर आ रही है जिसे देखने के बाद आपकी आंखें खुली की खुली रह जाएंगी। वीडियो देखने के बाद इंटरनेट की जनता ने भी रिएक्शन दिया है।

महिला ने इंडियन कमोड को ही चूल्हा बना दिया- India TV Hindi
महिला ने इंडियन कमोड को ही चूल्हा बना दिया Image Source : SOCIAL MEDIA

आज के समय में हर कोई सोशल मीडिया पर फेमस होना चाहता है। हर कोई चाहता है कि उसके अकाउंट के 10-12 मिलियन फॉलोअर्स हों। उनके कंटेंट को भी इसी तरह ज्यादा से ज्यादा लोग देखें और लाइक करें। लेकिन वो इस बात पर ध्यान नहीं देते हैं कि उन्हें कैसा कंटेंट बनाना चाहिए। लोग अजीबो-गरीब हरकत करते हुए वीडियो बनाते हैं और सोचते हैं कि अगर वायरल हो गए तो फेमस हो जाएंगे। मगर ऐसे वीडियो देखने के बाद लोगों का दिमाग खराब होता है और फिर कमेंट सेक्शन में उनकी क्लास भी लगा देते हैं। अभी एक ऐसा ही वीडियो वायरल हो रहा है।

वायरल वीडियो में क्या दिखा?

सोशल मीडिया पर एक नया वीडियो वायरल हो रहा है जिसने लोगों का दिमाग खराब किया है। वायरल हो रहे वीडियो में नजर आता है कि एक महिला किसी जगह पर बैठी हुई है और उसने अपने सामने कढ़ाई रखा हुआ है। इसके बाद वह कागज जलाकर चूल्हा जलाने लगती है। मगर वीडियो को ध्यान से देखने पर पता चला कि महिला टॉयलेट में बैठी हुई है और उसने इंडियन कमोड पर कढ़ाई रखकर उसे चूल्हा बना लिया है। वीडियो सोशल मीडिया पर काफी वायरल हो रहा है।

यहां देखें वायरल वीडियो

इस वीडियो को माइक्रो ब्लॉगिंग प्लेटफॉर्म एक्स (पहले ट्विटर) पर @PalsSkit नाम के अकाउंट से शेयर किया गया है। वीडियो शेयर करते हुए कैप्शन में लिखा है, 'लोग को वायरल होने का ऐसा क्या भूत सवार हो गया है जो सब कुछ नाश करने पर उतर आए हैं।' खबर लिखे जाने तक वीडियो को 2 लाख 22 हजार लोगों ने देख लिया है। वीडियो देखने के बाद एक यूजर ने लिखा- मर्यादा ही भूल गए हैं चंद लाइक की खातिर। दूसरे यूजर ने लिखा- वायरल एक नशा है जिसका इलाज वैज्ञानिक आज भी नहीं निकाल पाए हैं। तीसरे यूजर ने लिखा- क्या ही कहा जाए इन्हें। एक यूजर ने लिखा- यार ये क्या दिखा दिया, इसको देखकर ही मुझे घिन्न आ रही है।

ये भी पढ़ें-

ये बढ़िया था गुरु! गर्मी से बचने के लिए कुत्ते ने खोज निकाला मस्त तरीका, Video हो रहा है वायरल

क्या आप जानते हैं फोन चलाने के सही और गलत एंगल? Video सोशल मीडिया पर हो रहा है वायरल

 

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। वायरल न्‍यूज से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें।