1. Hindi News
  2. वायरल न्‍यूज
  3. ये बढ़िया था गुरु! गर्मी से बचने के लिए कुत्ते ने खोज निकाला मस्त तरीका, Video हो रहा है वायरल

ये बढ़िया था गुरु! गर्मी से बचने के लिए कुत्ते ने खोज निकाला मस्त तरीका, Video हो रहा है वायरल

 Written By: Adarsh Pandey
 Published : May 08, 2024 12:37 pm IST,  Updated : May 08, 2024 12:48 pm IST

गर्मी से बचने के लिए एक कुत्ते ने ऐसा तरीका अपनाया कि उसका वीडियो ही वायरल हो गया। वीडियो देखने के बाद आपको भी हंसी आने लगेगी।

गर्मी से बचने के लिए फ्रिज में बैठ गया कुत्ता- India TV Hindi
गर्मी से बचने के लिए फ्रिज में बैठ गया कुत्ता Image Source : SOCIAL MEDIA

मई महीने की शुरूआत होते ही गर्मी ने लोगों को बेहाल करना शुरू कर दिया है। गर्मी लोगों को इस कदर परेशान कर रही है कि लोग दोपहर में कहीं बाहर जाने से बच रहे हैं। इसके अलावा अपने घर में भी पूरी व्यवस्था करने में लगे हुए हैं। कोई कूलर खरीद रहा है तो कोई AC की व्यवस्था कर रहा है। हर कोई चाहता है कि इस भीषण गर्मी से उन्हें राहत मिले। अब इंसान हो या फिर कोई जानवर हो, गर्मी हर किसी को लगती है। हर कोई गर्मी से बचने की कोशिश करता है। गर्मी से बचने की ऐसी ही कोशिश एक कुत्ते ने की जिसका वीडियो अभी सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है।

कुत्ते ने अपनाया यह तरीका

जब आपको गर्मी लगती है तो आप क्या करते हैं? आप भी पंखे के नीचे, कूलर के सामने या फिर कमरा बंद करके AC की ठंडी-ठंडी हवा खाते होंगे। मगर जब एक पालतू कुत्ते को गर्मी लगी तो उसने अनोखा तरीका अपनाया और घर की फ्रिज में जाकर बैठ गया। घर की महिला ने उसे बाहर निकालने की कोशिश की तो भौंकने लगा। कुछ देर बाद कुत्ता बाहर निकल गया। वीडियो सोशल मीडिया पर काफी वायरल हो रहा है।

यहां देखें वायरल वीडियो

लोगों ने वीडियो देखकर कही ये बात

इस वीडियो को माइक्रो ब्लॉगिंग प्लेटफॉर्म एक्स (पहले ट्विटर) पर @Gulzar_sahab नाम के अकाउंट से शेयर किया गया है। वीडियो शेयर करते हुए कैप्शन में लिखा है, 'गर्मी से बचने का मस्त जुगाड़ है।' खबर लिखे जाने तक वीडियो को 65 हजार से अधिक लोगों ने देख लिया है। वीडियो देखने के बाद एक यूजर ने लिखा- पूरा ही कब्जा किया हुआ है। दूसरे यूजर ने लिखा- मस्त आईडिया है। एक यूजर ने लिखा- ये बढ़िया था गुरु।

ये भी पढ़ें-

क्या आप जानते हैं फोन चलाने के सही और गलत एंगल? Video सोशल मीडिया पर हो रहा है वायरल

अरे भाई इस बंदे ने तो Scorpio को ही खेतों में लगा दिया, Video देखकर यकीन करना हो जाएगा मुश्किल

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। वायरल न्‍यूज से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें।