1. Hindi News
  2. वायरल न्‍यूज
  3. भाई ने फिजिक्स की क्लास ली होती तो आज ऐसा नहीं होता, आप भी देखें वायरल Video

भाई ने फिजिक्स की क्लास ली होती तो आज ऐसा नहीं होता, आप भी देखें वायरल Video

 Written By: Adarsh Pandey
 Published : May 09, 2024 11:00 am IST,  Updated : May 09, 2024 11:00 am IST

सोशल मीडिया पर एक वीडियो वायरल हो रहा है जिसे देखने के बाद आपकी भी हंसी निकल पड़ेगी। वीडियो देखने के बाद लोग भी मजे ले रहे हैं।

Screen Grab- India TV Hindi
चलती गाड़ी से उतरने की कोशिश में गिरा शख्स Image Source : SOCIAL MEDIA

सोशल मीडिया पर हर दिन कुछ नया और कुच यूनिक देखने को मिल ही जाता है। सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म पर कंटेट की कोई कमी नहीं है। यहां आपको डांस और एक्टिंग से लेकर लड़ाई, अजीब हरकत और लोगों की बेवकूफी से भरे तमाम वीडियो देखने को मिल जाएंगे। इंस्टाग्राम, फेसबुक और ट्विटर पर हर दिन कोई ना कोई वीडियो वायरल होता ही रहता है। और जैसा वीडियो होता है, लोग उसी के मुताबिक कमेंट करके अपना रिएक्शन भी देते हैं। अभी जो वीडियो वायरल हो रहा है उसमें एक शख्स की बेवकूफी को साफ तौर पर देखा जा सकता है। वीडियो को देखने के बाद लोगों ने भी मजे लेने शुरु कर दिए।

वीडियो सोशल मीडिया पर हो गया वायरल

आप जब भी किसी गाड़ी में सफर करते हैं तो कुछ बातों का ध्यान रखते ही होंगे। आप खिड़की से बाहर हाथ नहीं निकालते होंगे, गाड़ी में अच्छी तरह से बैठते होंगे और सबसे जरूरी, आप गाड़ी के रुकने के बाद ही उससे उतरते होंगे। मगर वायरल वीडियो में इसका उल्टा देखने को मिला। वीडियो में नजर आ रहा है कि एक लड़का चलती गाड़ी में पीछे वाला दरवाजा खोलकर उससे उतरने की कोशिश करता है। अब चूंकि उसके उतरने और गाड़ी के चलने की दिशा, दोनों विपरित है तो वह बैलेंस खो देता है। और गाड़ी के साथ घसीटते हुए कुछ दूर तक चला जाता है।

यहां देखें वायरल वीडियो

इस वीडियो को माइक्रो ब्लॉगिंग प्लेटफॉर्म एक्स (पहले ट्विटर) पर @PalsSkit नाम के अकाउंट से शेयर किया गया है। वीडियो के साथ कैप्शन में लिखा है, 'छपरी स्कूल गया होता और फिजिक्स पढ़ा होता। एक छोटी गलती और आपकी जान चली जाएगी।' खबर लिखे जाने तक वीडियो को 1800 से अधिक लोगों ने देख लिया है। वीडियो देखने के बाद एक यूजर ने लिखा- क्या अपडेट है इसका, अब बैठ पा रहा है? दूसरे यूजर ने लिखा- अरे ये कौन सा स्टाइल है उतरने का। तीसरे यूजर ने लिखा- लोगों का दिमाग वाकई कम काम करने लगा है भाई। एक अन्य यूजर ने लिखा- छपरी स्टाइल।

ये भी पढ़ें-

कुछ घंटों की बारिश ने हैदराबाद में लोगों के लिए खड़ी की मुसीबत, भयंकर ट्रैफिक जाम का Video हुआ वायरल

ये आज का भिखारी है बॉस, हल्के में मत लेना, Video देखकर उड़ जाएंगे आपके होश

 

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। वायरल न्‍यूज से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें।