1. Hindi News
  2. वायरल न्‍यूज
  3. देखो-देखो आपके फेवरेट छोले भटूरे के साथ ये क्या हो रहा है, Video देख लोगों का दिमाग हुआ खराब

देखो-देखो आपके फेवरेट छोले भटूरे के साथ ये क्या हो रहा है, Video देख लोगों का दिमाग हुआ खराब

 Written By: Adarsh Pandey
 Published : May 08, 2024 05:49 pm IST,  Updated : May 08, 2024 05:49 pm IST

सोशल मीडिया पर एक नया वीडियो वायरल हो रहा है जिसे देखने के बाद हर किसी को गुस्सा आ रहा है। कमेंट सेक्शन में लोगों ने अपना रिएक्शन दिया है।

शख्स ने छोले भटूरे का बना आइसक्रीम बना दिया- India TV Hindi
शख्स ने छोले भटूरे का बना आइसक्रीम बना दिया Image Source : SOCIAL MEDIA

सोशल मीडिया की दुनिया बड़ी अजीब है। यहां एक तरफ इंसान को हंसाने और उसका मनोरंजन करने वाले वीडियो वायरल होते हैं, वहीं दूसरी तरफ कोई ऐसा वीडियो दिख ही जाता है जो लोगों का मूड खराब कर देता है। सोशल मीडिया पर आपको ऐसे कई वीडियो दिख जाएंगे जिसे देखने के बाद आपको गुस्सा तक आ जाएगा। सोशल मीडिया पर एक वीडियो वायरल हो रहा है जिसमें एक शख्स छोटे भटूरे में मिश्रण करके उसे एक नया और अजीब सा डिश बना रहा है। वीडियो काफी वायरल हो रहा है।

वीडियो में क्या दिखा?

वायरल हो रहे वीडियो में सबसे पहले नजर आता है कि एक शख्स भटूरे को छोटे-छोटे टुकड़े में काटता है। इसके बाद उस पर छोला और आचार डाल देता है। मगर हैरानी तब होती है जब वह उस पर दूध डालकर सब को मिलाने लगता है। थोड़ी ही देर में उसे एक पेस्ट जैसा बनाकर फैला देता है। जब वह पूरी तरह से सूख जाता है तो उसे आइसक्रीम रोल की तरह बना देता है। इसके बाद प्लेट में डालकर उसपर से छोला और आचार डालता है।

यहां देखें वायरल वीडियो

इस वीडियो को माइक्रो ब्लॉगिंग प्लेटफॉर्म एक्स (पहले ट्विटर) पर @themayurchouhan नाम के अकाउंट से शेयर किया गया है। इसे शेयर करते हुए कैप्शन में 'छोले भटूर आइसक्रीम' लिखा हुआ है। खबर लिखे जाने तक वीडियो 2 लाख 63 हजार से अधिक लोगों ने देख लिया है। वीडियो देखने के बाद एक यूजर ने लिखा- पूरा मूड खराब कर दिया। दूसरे यूजर ने लिखा- खाने से पहले मैं मर ना जाऊं। तीसरे यूजर ने लिखा- अभी ये ही रह गया था देखना। एक यूजर ने लिखा- सोचा था जहर कैसा होगा, आज देख भी लिया।

ये भी पढ़ें-

देश का वह मतदान केंद्र जहां सिर्फ एक शख्स करता है वोटिंग, 100 प्रतिशत डलता है वोट

हे भगवान! यह देखकर तो इंसान की भूख ही मर जाएगी, वायरल Video हर किसी को कर देगा हैरान

 

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। वायरल न्‍यूज से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें।