1. Hindi News
  2. वायरल न्‍यूज
  3. सड़क किनारे सैलून में बाल कटवाते दिखे राहुल गांधी, तस्वीरें सोशल मीडिया पर हो रही हैं वायरल

सड़क किनारे सैलून में बाल कटवाते दिखे राहुल गांधी, तस्वीरें सोशल मीडिया पर हो रही हैं वायरल

 Edited By: Adarsh Pandey
 Published : May 14, 2024 09:36 am IST,  Updated : May 14, 2024 09:36 am IST

कांग्रेस नेता और सांसद राहुल गांधी की कुछ तस्वीरें इस समय सोशल मीडिया पर लोगों का ध्यान अपनी तरफ खूब खींच रही हैं। इन तस्वीरों में वो सड़क किनारे सैलून में बाल कटवाते और अपनी दाढ़ी बनावाते हुए नजर आ रहे हैं।

राहुल गांधी की वायरल हो रही फोटो- India TV Hindi
राहुल गांधी की वायरल हो रही फोटो Image Source : CONGRESS TWITTER

इस समय देशभर में लोकसभा के चुनाव हो रहे हैं। चुनावों के बीच सोशल मीडिया पर अलग-अलग नेताओं के बयान वायरल होते रहते हैं। नेता एक दूसरे पर वार-पलटवार करते हैं जिनके वीडियो हर दिन सोशल मीडिया पर वायरल होते हैं। मगर अभी सोशल मीडिया पर कोई बयान नहीं बल्कि एक नेता की कुछ तस्वीरें वायरल हो रही हैं। दरअसल अभी सोशल मीडिया पर कांग्रेस सांसद राहुल गांधी की कुछ तस्वीरें वायरल हो रही हैं। इन तस्वीरों में वो एक नॉर्मल से सैलून में बैठकर अपने बाल कटवाते हुए और दाढ़ी को ट्रिम करवाते हुए नजर आ रहे हैं। तस्वीरें सोशल मीडिया पर अलग-अलग अकाउंट से खूब शेयर किया जा रहा है।

यहां देखें वायरल फोटो

कांग्रेस ने शेयर की थी फोटो

सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स (पहले ट्विटर) पर कांग्रेस ने अपने आधिकारिक हैंडल से राहुल गांधी की कुछ तस्वीरें शेयर की थी। कांग्रेस ने फोटो शेयर करते हुए कैप्शन में लिखा, 'चुनाव की तैयारी पूरी है, लेकिन हेयर कटिंग भी जरूरी है। हम ऐसे ही हुनरमंद नौजवानों के हक के लिए लड़ रहे हैं, देश के विकास में इनकी हिस्सेदारी मांग रहे हैं।' कांग्रेस की तरफ से फोटो शेयर करते ही सोशल मीडिया पर वायरल हो गईं और अलग-अलग अकाउंट से लोग शेयर करने लगे।

देश में हो रहे हैं लोकसभा के चुनाव

इस समय देश भर में 18वीं लोकसभा के लिए चुनाव हो रहे हैं। अब तक 4 फेज के चुनाव हो चुके हैं और अब बस 3 चरण के चुनाव होने बाकि हैं। पांचवे चरण का चुनाव 20 मई, छठे चरण का चुनाव 25 मई और आखिरी चरण यानी सातवें फेज का चुनाव 1 जून को होगा। इसके बाद 4 जून को चुनाव के नतीजे घोषित किए जाएंगे।

ये भी पढ़ें-

कुत्ते की खतरनाक एक्टिंग देख आप भी धोखा खा जाएंगे, Video देख लोग बोले- 'इसे ऑस्कर दो'

गजब टोपीबाज आदमी है यार! बच्चे की मदद से गेम वाले को लगा दिया चूना, Video हुआ वायरल

 

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। वायरल न्‍यूज से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें।