1. Hindi News
  2. वायरल न्‍यूज
  3. KKR के फैन ने स्टेडियम में किया कुछ ऐसा कि Video हो गया वायरल, लोगों ने कमेंट्स की लगा दी बौछार

KKR के फैन ने स्टेडियम में किया कुछ ऐसा कि Video हो गया वायरल, लोगों ने कमेंट्स की लगा दी बौछार

 Written By: Adarsh Pandey
 Published : May 14, 2024 10:06 am IST,  Updated : May 14, 2024 10:06 am IST

सोशल मीडिया पर इस समय IPL के एक मैच का वीडियो काफी वायरल हो रहा है। वीडियो को देखने के बाद लोगों ने बिना किसी देरी के कमेंट की लाइन लगा दी। आइए आपको बताते हैं कि इस वीडियो के वायरल होने का क्या कारण है।

Screen Grab- India TV Hindi
फैन ने स्टेडियम में बॉल चुराने की कोशिश की Image Source : SOCIAL MEDIA

इस समय पूरे देश में क्रिकेट का त्योहार चल रहा है। देश भर के क्रिकेट फैंस इस समय IPL का मजा उठा रहे हैं और अपनी-अपनी पसंदीदा टीम को सपोर्ट कर रहे हैं। कुछ फैंस घर बैठकर टीवी पर मैच देखते हैं और अपनी फेवरेट टीम को सपोर्ट करते हैं तो वहीं कुछ फैंस स्टेडियम में पहुंचकर अपनी टीम को सपोर्ट करते हैं। इसी बीच एक फैन का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है जो अपनी KKR को सपोर्ट करने के लिए स्टेडियम में गया था। दरअसल शख्स ने कुछ ऐसा कर दिया जिस कारण वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो गया।

वायरल वीडियो में क्या दिखा?

सोशल मीडिया पर वायरल हो रहे वीडियो में रिंकू सिंह के नाम का टी-शर्ट पहना हुआ एक फैन नजर आता है। उस फैन से एक शख्स कुछ लेने की कोशिश करता है मगर वह उससे बचने की कोशिश करने लगता है। तभी वहां पुलिसकर्मी आ जाता है और वह उससे कुछ मांगने लगता है। अब तक कुछ समझ नहीं आता है कि यह सभी लोग उस फैन से क्या मांग रहे हैं। मगर कुछ देर में ही सब कुछ क्लियर हो जाता है। दरअसल वह फैन क्रिकेट की बॉल चुराकर अपने साथ ले जाना चाहता था। इसलिए उसने बॉल को अपने पैंट में डाल दिया था। इसी कारण से वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है।

यहां देखें वायरल वीडियो

लोगों ने किए ऐसे कमेंट

इस वीडियो को माइक्रो ब्लॉगिंग प्लेटफॉर्म एक्स (पहले ट्विटर) पर @GemsOfCricket नाम के अकाउंट से शेयर किया गया है। खबर लिखे जाने तक वीडियो को 1 लाख 78 हजार लोगों ने देख लिया है। वीडियो देखने के बाद एक यूजर ने लिखा- लोगों को ऐसा करते देख बुरा लगता है। दूसरे यूजर ने लिखा- बस यही करने आया था क्या? तीसरे यूजर ने लिखा- रिंकू को कोहली से बैट चाहिए और उसके फैन को बॉल। वहीं कई यूजर्स ने हंसने वाली इमोजी को शेयर किया है।

ये भी पढ़ें-

सड़क किनारे सैलून में बाल कटवाते दिखे राहुल गांधी, तस्वीरें सोशल मीडिया पर हो रही हैं वायरल

कुत्ते की खतरनाक एक्टिंग देख आप भी धोखा खा जाएंगे, Video देख लोग बोले- 'इसे ऑस्कर दो'

 

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। वायरल न्‍यूज से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें।