1. Hindi News
  2. वायरल न्‍यूज
  3. इस जुगाड़ का कोई तोड़ नहीं है, महिला ने फोन चलाने की खोज निकाली अनोखी तरकीब, Video भी हुआ वायरल

इस जुगाड़ का कोई तोड़ नहीं है, महिला ने फोन चलाने की खोज निकाली अनोखी तरकीब, Video भी हुआ वायरल

 Written By: Adarsh Pandey
 Published : May 20, 2024 12:04 pm IST,  Updated : May 20, 2024 12:04 pm IST

अब तक आपने लोगों को रील बनाने के लिए अजीब हरकते करते हुए देखा है। लेकिन अब आप देखेंगे कि लोग काम के वक्त फोन चलाने के लिए कैसी-कैसी तरकीबें अपना रहे हैं। वीडियो में महिला एक अनोखे तरीके से फोन में चलाती हुई नजर आ रही है।

Screen Grab- India TV Hindi
काम करते समय फोन चलाने के लिए महिला ढूंढा ऐसा जुगाड़ Image Source : SOCIAL MEDIA

हर दिन सोशल मीडिया पर 2-3 ऐसे वीडियो दिख ही जाते हैं जो लोगों को हैरान कर देते हैं। वीडियो में मौजूद लोग कुछ ऐसी चीजें करते हुए नजर आ जाएंगे जो आमतौर आपने कभी देखा तक नहीं होगा। सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म ऐसे तमाम वीडियो से भरा हुआ है। आपने भी इन वीडियोज को देखे ही होंगे। लेकिन अगर आपने ऐसे वीडियो अभी तक नहीं देखे हैं तो फिर आज जो वीडियो वायरल हो रहा है, उसे जरूर देखिएगा। इस वीडियो में एक महिला अपना काम कर रही है। उस काम के साथ ही साथ वह फोन भी देखना चाहती थी तो उसने गजब का जुगाड़ बैठाया। महिला का जुगाड़ देख आप पूरी तरह से हैरान हो जाएंगे।

महिला ने फोन चलाने के लिए अपना गजब का जुगाड़

माइक्रो ब्लॉगिंग प्लेटफॉर्म एक्स (पहले ट्विटर) पर वायरल हो रहे वीडियो में नजर आ रहा है कि एक महिला छोटे से स्टूल पर बैठी है। उसके सामने एक टब रखा हुआ है जिसमें कुछ कपड़े भी हैं। महिला अपने हाथों से उन कपड़ों को धो रही है। मगर वह साथ में फोन भी चलाना चाहती थी इसलिए उसने गजब का जुगाड़ लगाया। महिला ने अपने सिर पर एक डंडे को बांध लिया। उसी डंडे पर एक उचित दूरी पर एक पॉलिथीन को बांधा जिसमें महिला ने अपना फोन रख दिया है। इसके बाद वह अपने काम के साथ ही साथ फोन भी चला रही है।

यहां देखें वायरल वीडियो

इस वीडियो को एक्स प्लेटफॉर्म पर @Kiran_Saran77 नाम के अकाउंट से शेयर किया गया है। वीडियो को शेयर करते हुए कैप्शन में लिखा है, 'रील के चक्कर में क्या-क्या करना पड़ता है।' खबर लिखे जाने तक वीडियो को 16 हजार से अधिक लोगों ने देख लिया है। वीडियो देखने के बाद एक यूजर ने लिखा- नए नए नमूने निकल रहे हैं। दूसरे यूजर ने लिखा- ये क्या हुआ। तीसरे यूजर ने लिखा- बस छुट्टियों में यही काम है। वहीं कई यूजर्स ने हंसने वाले इमोजी शेयर किए हैं।

ये भी पढ़ें-

Video: पेड़ पर चढ़कर तेंदुआ करता रहा शिकार का इंतजार, मौका मिलते ही मारा झपट्टा और कर दिया काम तमाम

डिजिटल पेमेंट का ऐसा इस्तेमाल देख कंपनी वाले भी भौंचक्के हो जाएंगे, Video हो रहा है जमकर वायरल

 

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। वायरल न्‍यूज से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें।