1. Hindi News
  2. वायरल न्‍यूज
  3. अब फ्रिज और मटके के बिना भी मिल सकता है ठंडा पानी, महिला ने Video में बताया गजब का तरीका

अब फ्रिज और मटके के बिना भी मिल सकता है ठंडा पानी, महिला ने Video में बताया गजब का तरीका

 Written By: Adarsh Pandey
 Published : May 17, 2024 11:43 am IST,  Updated : May 17, 2024 11:44 am IST

एक महिला ने अपने वीडियो में बताया कि कैसे फ्रिज के बिना भी आप अपने लिए ठंडा पानी का जुगाड़ कर सकते हैं। जुगाड़ का यह वीडियो सोशल मीडिया पर काफी तेजी से वायरल हो रहा है।

वायरल वीडियो का स्क्रीनशॉट- India TV Hindi
वायरल वीडियो का स्क्रीनशॉट Image Source : SOCIAL MEDIA

इस देश में एक से बढ़कर एक जुगाड़ु लोग रहते हैं। जब भी कभी किसी सामान की कमी होती है, तो वहां अपना जुगाड़ु दिमाग लगाकर उस सामान की पूर्ति कर देते हैं। हम यह बात यूं ही नहीं बोल रहे हैं, इसके वीडियो सोशल मीडिया पर हर कुछ दिनों में देखने को मिल ही जाते हैं। अभी तक ना जाने ऐसे कितने वीडियो वायरल हुए हैं जिसमें लोगों के एक से बढ़कर एक जुगाड़ देखने को मिले हैं। अब एक नया जुगाड़ सोशल मीडिया पर देखने को मिला। इस वीडियो में एक महिला ने बताया कि किस तरह फ्रिज नहीं होने पर भी लोग ठंडा पानी पी सकते हैं। आपको बता दें कि इस जुगाड़ में मटके का भी इस्तेमाल नहीं हुआ है।

ऐसा जुगाड़ कभी देखा है?

सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म पर जितना मनोरंजन होता है, उतना ही सीखने को भी मिलता है। अब एक नए जुगाड़ का वीडियो वायरल हो रहा है जो आपकी मदद कर सकता है। वीडियो में महिला ने एक देसी फ्रिज दिखाया है जो हर किसी को पसंद आ रहा है। दरअसल एक बोतल में पानी भरकर उसे गीले कपड़े से ढ़क लिया है। इसके बाद उसे एक पेड़ से लटका दिया गया है। बोतल का यही पानी कुछ देर में ठंडा हो जाएगा। महिला ने वीडियो में इसके पीछे का कारण भी बताय है। महिला बताती है कि कपड़ा गीला तो हवा लगने से वह शीतल हो जाता है।

यहां देखें वायरल हो रहा वीडियो

इस वीडियो को इंस्टाग्राम पर divyasinha266 नाम के अकाउंट से शेयर किया गया है। खबर लिखे जाने तक वीडियो को 1 लाख से अधिक लाइक मिल चुके हैं। वीडियो देखने के बाद लोगों ने भी रिएक्शन दिया है। एक यूजर ने लिखा- हम भी पहले ऐसे ही पीते थे जुगाड़ करके। दूसरे यूजर ने लिखा- वाह क्या आईडिया है। तीसरे यूजर ने लिखा- ये गजब का जुगाड़ है। वहीं कई यूजर्स ने बताया कि वे भी इसी तरह से पानी रखते हैं।

ये भी पढ़ें-

जयमाल होते ही स्टेज पर लड़ने लगे दूल्हा-दुल्हन, एक दूसरे को मारने का Video हो रहा है वायरल

अरे मंजुलिका तुम यहां! 'आमी जे तोमार' गाने पर डांस करती लड़की का Video वायरल

 

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। वायरल न्‍यूज से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें।