आजकल हर किसी को रील्स बनाने की आदत हो गई है। हर कोई रील्स बनाकर सोशल मीडिया पर फेमस होना चाहता है। इसके लिए लोग अलग-अलग कंटेंट पर वीडियो रिकॉर्ड करते हैं और उसे सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म पर डाल देते हैं। अब जब वो वीडियो इंटरनेट यूजर्स के पास पहुंचता है तो वो उसपर रिएक्ट करना शुरू करते हैं। शख्स का जैसा वीडियो होता है, लोग वैसा ही रिएक्शन देते हैं। अभी एक ऐसी ही रील वायरल हो रही है जिसे देखने के बाद लोग कमेंट करके अपना रिएक्शन दे रहे हैं। वीडियो इंस्टाग्राम पर काफी वायरल हो रहा है। आइए आपको बताते हैं कि इसमें क्या नजर आ रहा है।
Related Stories
वीडियो सोशल मीडिया पर हुआ वायरल
आप सभी ने कभी ना कभी अक्षय कुमार की फिल्म भूल भुलैया जरूर ही देखी होगी। अब अगर आपने यह फिल्म देखी है तो फिर आपको 'आमी जे तोमार' गाना भी याद ही होगा। इस समय इंस्टाग्राम पर जो रील वायरल हो रही है, उसमें एक लड़की इसी गाने पर डांस करती हुई नजर आ रही है। दरअसल उस लड़की ने मंजुलिका का कॉस्ट्यूम पहन लिया है और अपना लुक भी बिल्कुल वैसा ही कर दिया है जैसा फिल्म के आखिर में विद्या बालन का था। इसके बाद वह लड़की सड़क पर लोगों के बीच इसी गाने पर डांस करने लगती है। वीडियो में बताया गया है है कि यह गुवाहाटी का है।
यहां देखें वायरल हो रहा वीडियो
इस वीडियो को इंस्टाग्राम पर प्रीति थापा नाम की लड़की ने अपनी आईडी preetithapasoss से शेयर किया है। प्रीति ने अपने अकाउंट के बायो में खुद को आर्टिस्ट बताया है और उसने ही इस वीडियो को बनाकर शेयर किया है। वीडियो काफी वायरल हो रहा है। खबर लिखे जाने तक वीडियो को 41 हजार से अधिक लाइक मिल चुके हैं। वीडियो देखने के बाद लोग कमेंट भी कर रहे हैं। एक यूजर ने लिखा- कैमरामैन नहीं होता तो लोग भाग जाते वहां से। दूसरे यूजर ने लिखा- तुम्हारे कॉन्फिडेंस लेवल की रिस्पेक्ट है। तीसरे यूजर ने लिखा- ग्रेट एक्सप्रेशन। तो वहीं एक यूजर ने लिखा- पोलियो नहीं खाने का नतीजा। अन्य एक यूजर ने पूछा- ये फेम के लिए किया या फिर पैसे के लिए? इस तरह लोगों ने मिक्स रिएक्शन दिए हैं।
ये भी पढ़ें-
बाइक पर खतरनाक स्टंट करते लड़के का Video हुआ वायरल, बिहार पुलिस ने कही ये बात
शौक बड़ी चीज है! ट्रैफिक सिग्नल पर खड़ी बाइक ने शख्स का खींचा ध्यान, Video बनाकर कही ये बात