इस दुनिया में जुगाड़ू लोगों की कोई कमी नहीं है। कुछ लोग जरूरी चीजों की कमी होने पर अपना दिमाग दौड़ान शुरू करते हैं और गजब का जुगाड़ लगाकर उस चीज की कमी पूरी कर देते हैं। मगर कुछ लोगों का दिमाग हर चीज में जुगाड़ बैठाने के लिए चलता है। ये लोग ऐसे-ऐसे जुगाड़ लेकर आते हैं जो लोगों के दिमाग का फ्यूज ही उड़ा दे। अभी एक ऐसा ही वीडियो वायरल हो रहा है जिसे देखने के बाद आप कुछ समय के लिए तो सोच में ही पड़ जाएंगे कि इसकी तारीफ करूं या रहने दूं। आइए फिर आपको इस अनोखे जुगाड़ के बारे में बताते हैं।
Related Stories
ऐसा जुगाड़ कभी नहीं देखा होगा
आप सभी के घर में पानी के लिए नल तो लगा ही होगा। इसके अलावा एक लॉक भी लगा होगा जो पानी के फ्लो को बंद कर देता है। आपने यह लॉक मेन पाइप में लगवाया होगा। मगर यह बंदा तो आपसे भी दो कदम आगे निकल गया। शख्स ने पानी निकालने वाले टोटी में चाभी वाला लॉक लगवा दिया। अब जब भी किसी को टोटी से पानी निकालना होगा तो पहले उस चाभी को लगाना पड़ेगा फिर उसे घूमाना पड़ेगा और तब जाकर पानी निकलेगा। इसके बाद जब आप चाभी को फिर से घुमाकर उसे बंद कर सकते हैं।
यहां देखें वायरल वीडियो
इस वीडियो को इंस्टाग्राम पर trollgramofficial नाम के अकाउंट से शेयर किया गया है। खबर लिखे जाने तक वीडियो को 84 हजार से अधिक लोगों ने देख लिया है। वीडियो देखने के बाद एक यूजर ने लिखा- अबे यार। दूसरा यूजर लिखता है- वाह क्या बात है। वहीं कई यूजर्स ने अलग-अलग तरह की इमोजी शेयर करते हुए अपना रिएक्शन दिया है।
ये भी पढ़ें-
अब फ्रिज और मटके के बिना भी मिल सकता है ठंडा पानी, महिला ने Video में बताया गजब का तरीका
जयमाल होते ही स्टेज पर लड़ने लगे दूल्हा-दुल्हन, एक दूसरे को मारने का Video हो रहा है वायरल