1. Hindi News
  2. वायरल न्‍यूज
  3. Video: पेड़ पर चढ़कर तेंदुआ करता रहा शिकार का इंतजार, मौका मिलते ही मारा झपट्टा और कर दिया काम तमाम

Video: पेड़ पर चढ़कर तेंदुआ करता रहा शिकार का इंतजार, मौका मिलते ही मारा झपट्टा और कर दिया काम तमाम

 Written By: Adarsh Pandey
 Published : May 20, 2024 11:08 am IST,  Updated : May 20, 2024 11:08 am IST

सोश मीडिया पर एक वीडियो वायरल हो रहा है जिसमें तेंदुआ अलग ही अंदाज में शिकार करता हुआ नजर आ रहा है। वीडियो में नजर आ रहा है कि कैसे उसने अपने शिकार पर हमला बोला और कुछ ही देर में उसे मौत के घाट उतार दिया।

Screen Grab- India TV Hindi
तेंदुए ने पेड़ से छलांग लगाकर इम्पाला पर किया हमला Image Source : SOCIAL MEDIA

टेलीविजन या फिर यूट्यूब पर आपने ऐसे कई वीडियो देखे होंगे जिसमें जंगल के बड़े जानवर जैसे शेर, चीता, तेंदुआ आदि किसी ना किसी छोटे जानवर का शिकार करते हुए नजर आ रहे हो। इसके अलावा सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म पर भी ऐसे वीडियो वायरल होते रहते हैं। किसी-किसी वीडियो में आपने देखा होगा कि तेंदुआ किसी जानवर का शिकार करने के बाद उसे अपने जबड़े में काफी मजबूती से पकड़ लेता और फिर उसने लेकर पेड़ पर कुछ ऊंचाई तक चढ़ जाता है। मगर क्या आपने कभी कोई ऐसा वीडियो देखा है जिसमें तेंदुआ पेड़ के ऊपर से अपने शिकार पर छलांग मार रहा हो। अभी एक ऐसा ही वीडियो वायरल हो रहा है।

तेंदुए ने पल में शिकार का किया काम तमाम

वायरल हो रहे वीडियो में नजर आ रहा है कि कुछ जानवर एक मैदान में खड़े हैं। इन्हीं के बीच एक इम्पाला किसी पेड़ के पास खड़े होकर घास खा रहा हैं। मगर उसे यह नहीं मालूम है कि वह जिस पेड़ के पास घा खा रहा है, उसी के ऊपर एक तेंदुआ बैठकर सही मौके के इंतजार कर रहा है। तेंदुआ सही मौका पाते ही उसपर झपट्टा मार देता है। इम्पाला भागने की कोशिश करता मगर वह तेंदुए की पकड़ से खुद को छुड़ा नहीं पाता है और कुछ ही देर में वह तेंदुए का शिकार बन जाता है।

यहां देखें वायरल वीडियो

इस वीडियो को इंस्टाग्राम पर natureismetal नाम के पेज से शेयर किया गया है। खबर लिखे जाने तक वीडियो को 33 हजार से अधिक लाइक मिल चुके हैं। वीडियो देखने के बाद एक यूजर ने लिखा- अच्छा शिकारी है। दूसरे यूजर ने लिखा- बंदर क्या करने की कोशिश कर रहे थे। वहीं एक यूजर ने लिखा- मैंने पहली बार कुछ ऐसा देखा है। एक अन्य यूजर ने लिखा- यह देखकर मुझे स्कूल की लाइफ याद आ गई।

ये भी पढ़ें-

डिजिटल पेमेंट का ऐसा इस्तेमाल देख कंपनी वाले भी भौंचक्के हो जाएंगे, Video हो रहा है जमकर वायरल

रीलबाजी के चक्कर में बंदे के साथ हो गया हादसा, Video देख लोगों ने दिया कुछ ऐसा रिएक्शन

 

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। वायरल न्‍यूज से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें।