1. Hindi News
  2. वायरल न्‍यूज
  3. रीलबाजी के चक्कर में बंदे के साथ हो गया हादसा, Video देख लोगों ने दिया कुछ ऐसा रिएक्शन

रीलबाजी के चक्कर में बंदे के साथ हो गया हादसा, Video देख लोगों ने दिया कुछ ऐसा रिएक्शन

 Written By: Adarsh Pandey
 Published : May 20, 2024 09:47 am IST,  Updated : May 20, 2024 09:47 am IST

सोशल मीडिया पर एक एक्सिडेंट का वीडियो काफी वायरल हो रहा है। वीडियो में नजर आ रहा है कि कैसे रील्स बनाने के चक्कर में एक शख्स के साथ हादसा हो जाता है।

Screen Grab- India TV Hindi
रील बनाते हुए छत से गिर गया शख्स Image Source : SOCIAL MEDIA

आजकल हर दूसरे शख्स को रील बनाने की लत लग गई है। हर कोई रील्स बनाकर खुद को सोशल मीडिया का स्टार बनाना चाहता है। मगर कुछ लोग रील्स बनाने के चक्कर में इतने अंधे हो जाते हैं कि उन्हें आने वाला खतरा नजर ही नहीं आता है और फिर वे हादसे का शिकार हो जाते हैं। ऐसे कई वीडियो अब तक आप और हम सोशल मीडिया पर देख चुके हैं। सोशल मीडिया पर दिखने वाले कई वीडियो रेल के ट्रैक पर रील बनाने वाले रहे हैं। मगर इस बार घर की छत पर रील बनाते लोगों का वीडियो वायरल हो रहा है। वीडियो में यह भी दिख रहा है कि कैसे रील के चक्कर में एक शख्स के साथ हादसा हो जाता है।

रील के चक्कर में छत से गिर गया शख्स

सोशल मीडिया पर वायरल हो रहे वीडियो में नजर आता है कि कुछ लोग रील्स बनाने के लिए छत पर मौजूद हैं। एक लड़का और लड़की बॉलीवुड गाने पर डांस करते हुए रील बनाने की कोशिश कर रहे हैं। डांस का स्टेप करते हुए ही अचानक एक लड़का छत की बाउंड्री के पास पहुंच जाता है और अचानक नीचे गिर जाता है। इसमें अच्छी बात यह है कि शख्स को गंभीर चोटें नहीं आती है। वीडियो में गिरने के बाद खुद खड़ा होता हुआ भी नजर आता है। मगर इस तरह लापरवाही से रील बनाना किसी के लिए भी खतरनाक हो सकता है।

यहां देखें वायरल हो रहा वीडियो

इस वीडियो को माइक्रो ब्लॉगिंग प्लेटफॉर्म एक्स (पहले ट्विटर) पर @JittuSingh0 नाम के अकाउंट से शेयर किया गया है। वीडियो को शेयर करते हुए कैप्शन में लिखा है, 'रील के चक्कर में ऐसा एक्सिडेंट।' खबर लिखे जाने तक वीडियो को 43 हजार से अधिक लोगों ने देख लिया है। वीडियो देखने के बाद एक यूजर ने लिखा- बहुत ही जानलेवा है ये। दूसरे यूजर ने लिखा- रील का चक्कर। तीसरे यूजर ने लिखा- और बनाओ रील। वहीं एक यूजर ने लिखा- लोग पागल हो गए हैं।

ये भी पढ़ें-

इससे बड़ा हेवी ड्राइवर आजतक नहीं देखा होगा, Video आप सभी के उड़ा देगा होश

ऐसी अमीरी कहीं देखी है आपने? वायरल फोटो देखने के बाद आपको अपनी आंखों पर नहीं होगा यकीन

ये है पैसे लूटने की निंजा टेक्निक, शख्स की तरकीब के कारण Video हो रहा है जमकर वायरल

 

 

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। वायरल न्‍यूज से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें।