1. Hindi News
  2. वायरल न्‍यूज
  3. इससे बड़ा हेवी ड्राइवर आजतक नहीं देखा होगा, Video आप सभी के उड़ा देगा होश

इससे बड़ा हेवी ड्राइवर आजतक नहीं देखा होगा, Video आप सभी के उड़ा देगा होश

 Written By: Adarsh Pandey
 Published : May 20, 2024 09:14 am IST,  Updated : May 20, 2024 09:14 am IST

एक शख्स का ट्रैक्टर चलाते हुए वीडियो सोशल मीडिया पर काफी वायरल हो रहा है। वीडियो में जिस तरह वह ट्रैक्टर चला रहा है, वह हर किसी के बस की बात नहीं होती है।

वायरल वीडियो का स्क्रीनशॉट- India TV Hindi
वायरल वीडियो का स्क्रीनशॉट Image Source : SOCIAL MEDIA

नया दिन और नया वीडियो, सोशल मीडिया की एक परिभाषा यह भी हो सकती है। हर दिन सोशल मीडिया पर कुछ नया और हैरान करने वाला वीडियो वायरल होता ही रहता है। आप सभी अगर सोशल मीडिया पर एक्टिव रहते हैं तो फिर आपने भी ऐसे कई वीडियो देखे ही होंगे। किसी दिन अजीब डांस का वीडियो वायरल होता है तो किसी दिन अजीब जुगाड़ का वीडियो सोशल मीडिया पर दिख जाता है। अब एक हेवी ड्राइवर का वीडियो वायरल हो रहा है जिसमें वह खतरनाक तरीके से ट्रैक्टर चलाता हुआ नजर आ रहा है। आइए फिर बिना किसी देरी के आपको वायरल वीडियो के बारे में बताते हैं।

वायरल वीडियो में क्या दिखा?

आप सभी ने कभी ना कभी ट्रैक्टर को करीब से तो देखा ही होगा। खेत में जुताई के अलावा ट्रैक्टर का इस्तेमाल सामान को कहीं ले जाने के लिए भी होता है। इसके लिए ट्रैक्टर के पीछ ट्रोला लगाया जाता है जिस पर सामान लोड होता है। अब अगर ट्रोला पर सामान ज्यादा होगा तो उससे गाड़ी का बैलेंस बिगड़ सकता है और ट्रैक्टर आगे से उठ सकता है। ऐसा ही कुछ एक शख्स के साथ हुआ। वायरल वीडियो में नजर आता है कि सड़क पर एक शख्स ट्रैक्टर चला रहा है जिसका इंजन आगे से हवा में उठा हुआ है। ऐसी स्थिति में लोग ट्रैक्टर चलाने से मना कर देते हैं मगर यह बंदा बड़े आराम से ट्रैक्टर को चला रहा है।

यहां देखें वायरल वीडियो

इस वीडियो को इंस्टाग्राम पर ghantaa नाम के पेज से शेयर किया गया है। खबर लिखे जाने तक वीडियो को 3 लाख से अधिक लोगों ने देख लिया है। वीडियो देखने के बाद एक यूजर ने लिखा- गांव में यह सब कॉमन है। दूसरे यूजर ने लिखा- इंडिया बिगनर्स के लिए नहीं है। वहीं एक यूजर ने लिखा- हेवी ड्राइवर फॉर ए रीजन।

ये भी पढ़ें-

ऐसी अमीरी कहीं देखी है आपने? वायरल फोटो देखने के बाद आपको अपनी आंखों पर नहीं होगा यकीन

ये है पैसे लूटने की निंजा टेक्निक, शख्स की तरकीब के कारण Video हो रहा है जमकर वायरल

 

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। वायरल न्‍यूज से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें।