1. Hindi News
  2. वायरल न्‍यूज
  3. ऐसी अमीरी कहीं देखी है आपने? वायरल फोटो देखने के बाद आपको अपनी आंखों पर नहीं होगा यकीन

ऐसी अमीरी कहीं देखी है आपने? वायरल फोटो देखने के बाद आपको अपनी आंखों पर नहीं होगा यकीन

 Written By: Adarsh Pandey
 Published : May 20, 2024 07:48 am IST,  Updated : May 20, 2024 07:48 am IST

एक फोटो ने सोशल मीडिया यूजर्स को काफी हैरान किया हुआ है। इस फोटो में एक नॉर्मल गाड़ी नजर आ रही है मगर जब आप उसे ध्यान से देखेंगे तो आप भी हक्के-बक्के हो जाएंगे।

Screen Grab- India TV Hindi
सोशल मीडिया पर वायरल हो रही फोटो Image Source : SOCIAL MEDIA

सोशल मीडिया की दुनिया बड़ी अनोखी है। यहां किस दिन आपको क्या देखने को मिल जाए और क्या चीज आपको हैरान कर दे, कुछ कहा नहीं जा सकता है। हर दिन कुछ ना कुछ नया वायरल हो ही जाता है। अब आज का ही देख लीजिए, एक गाड़ी की फोटो वायरल हो रही है जिसने इंटरनेट यूजर्स को हैरान कर दिया है। फोटो में नजर आ रही है गाड़ी तो नॉर्मल ही है। मगर शख्स ने अपने जुगाड़ से काफी अनोखा बना दिया है। वायरल फोटो को देखने के बाद लोग कमेंट करते हुए अपना रिएक्शन बता रहे हैं और मजे भी ले रहे हैं। आइए फिर आपको इस फोटो के बारे में बताते हैं।

वायरल फोटो में अनोखा क्या है?

अभी एक गाड़ी और उसमें लगे जुगाड़ ने इंस्टाग्राम यूजर्स का ध्यान अपनी तरफ खींचा हुआ है। वायरल हो रही फोटो में एक गाड़ी नजर आ रही है जो लोडिंग वाली है। मगर इसमें हैरान करने वाली बात इसकी AC है। दरअसल आप और हम अपने घर में जिस AC को लगवाते हैं, इस शख्स ने उसी AC को अपनी गाड़ी में लगवा दिया है। जी हां, आपने बिल्कुल सही पढ़ा है। शख्स ने अपनी गाड़ी में घर वाला AC लगवा दिया है। इसी कारण से फोटो सोशल मीडिया पर काफी वायरल हो रही है।

यहां देखें वायरल फोटो

इस फोटो को इंस्टाग्राम पर ghantaa नाम के अकाउंट से शेयर किया गया है। खबर लिखे जाने तक पोस्ट को 29 हजार से अधिक लाइक मिल चुके हैं। फोटो देखने के बाद लोगों ने भी कमेंट करना शुरू कर दिया। एक यूजर ने लिखा- मैं निकला AC वाला गाड़ी लेकर। दूसरे यूजर ने लिखा- मुझे इतना ही अमीर बनना है। तीसरे यूजर ने लिखा- काफी अमीरी वाला माहौल है। एक अन्य यूजर ने लिखा- इसके तो पक्का बाथरूम में भी AC होगा।

ये भी पढ़ें-

ये है पैसे लूटने की निंजा टेक्निक, शख्स की तरकीब के कारण Video हो रहा है जमकर वायरल

चलती बाइक पर गर्लफ्रेंड को अपनी गोद में बैठाकर सड़क पर निकला युवक, देखें ये VIDEO

 

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। वायरल न्‍यूज से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें।