1. Hindi News
  2. वायरल न्‍यूज
  3. ये है पैसे लूटने की निंजा टेक्निक, शख्स की तरकीब के कारण Video हो रहा है जमकर वायरल

ये है पैसे लूटने की निंजा टेक्निक, शख्स की तरकीब के कारण Video हो रहा है जमकर वायरल

 Written By: Adarsh Pandey
 Published : May 20, 2024 06:55 am IST,  Updated : May 20, 2024 06:55 am IST

सोशल मीडिया पर एक नया वीडियो अभी वायरल हो रहा है जो लोगों का ध्यान अपनी तरफ खूब खींच रहा है। वीडियो में एक शख्स बड़े ही अलग तरीके से उड़ाए हुए पैसे लूट रहा है।

Screen Grab- India TV Hindi
पैसा लूटने के लिए शख्स ने अपनाई बड़ी अजीब तरकीब Image Source : SOCIAL MEDIA

सुबह हो या फिर शाम, आप जब भी सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म पर आएंगे आपको कुछ ना कुछ वायरल देखने को मिल ही जाएगा। किसी दिन मेट्रो का कोई वीडियो वायरल हो जाता है तो किसी दिन जुगाड़ का वीडियो नजर आ जाता है। इसके अलावा अलग-अलग फंक्शन के भी वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल होते रहते हैं। फंक्शन से याद आया अभी सोशल मीडिया पर जो वीडियो वायरल हो रहा है वह भी एक फंक्शन का ही है। वीडियो को देखकर मालूम पड़ता है कि वह किसी शख्स के बारात है। इसी दौरान कुछ लोग वहां पैसे उड़ा रहे हैं। हर कोई पैसे लूटने में लगा हुआ है मगर एक शख्स की गजब की तरकीब के कारण वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो गया। आइए फिर आपको उस तरकीब के बारे में बताते हैं।

ऐसी तरकीब आपने कभी देखी है?

सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा वीडियो किसी बारात का मालूम पड़ता है। बैंड-बाजा वालों के अलावा वहां कई लोग मौजूद हैं। वहीं कुछ लोग पैसे को हवा में उड़ा रहे हैं और कई लोग उसी पैसे को लूट रहे हैं। इसी बीच नजर एक शख्स पर पड़ी जिसने उन पैसों को लूटने के लिए गजब की तरकीब लगाई है। शख्स ने एक बड़े से डंडे में कपड़ों का एक नेट लगा दिया है। नेट भी काफी बड़ा है। और इसके बाद वह हवा में नोटों के उड़ते ही उन्हें हवा में ही लूट ले रहा है। शख्स के अनोखे दिमाग चलाने के कारण यह वीडियो इंस्टाग्राम पर काफी वायरल हो रहा है।

यहां देखें वायरल वीडियो

इंस्टाग्राम पर इस वीडियो को wholesome_banda_ नाम के अकाउंट से शेयर किया गया है। खबर लिखे जाने तक वीडियो को 10 लाख 33 हजार से अधिक लोगों ने लाइक किया है। वीडियो देखने के बाद लोगों ने भी मजेदार कमेंट किए। एक यूजर ने लिखा- पक्का ये पाकिस्तान का वीडियो है। दूसरे यूजर ने लिखा- अंकल कह रहे होंगे कि गिरे हुए पैसे नहीं उठाता मैं। तीसरे यूजर ने लिखा- पहले से मालूम होगा ज्यादा पैसे लूटेंगे तभी पूरी प्लैनिंग से आया है। एक यूजर ने लिखा- लगता है चाचा जी आज करोड़पति होकर ही मानेंगे।

ये भी पढ़ें-

चलती बाइक पर गर्लफ्रेंड को अपनी गोद में बैठाकर सड़क पर निकला युवक, देखें ये VIDEO

Delhi Metro में रील बनाने के लिए लड़की ने किया अश्लील डांस, लोगों ने कहा- कुछ तो शर्म कर लो, Video वायरल

 

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। वायरल न्‍यूज से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें।