आज के समय में लोगों को हर किसी के नजर में कूल बनना है। मगर ये कूल बनने का पैरामीटर क्या है? लोगों को लगता है कि कूल बनने के लिए उन्हें खतरनाक स्टंट करना होगा, डेरिंग काम करने होंगे और एक बार अगर उन्होंने ऐसा कर लिया तो समाज के लोग उन्हें कूल का टैग दे देंगे। इसी वजह से तो कई लोग खतरनाक स्टंट करते हैं और उसका वीडियो भी रिकॉर्ड करवाते हैं। वीडियो जब वे सोशल मीडिया पर पोस्ट करते हैं तो फिर वह वायरल भी हो जाता है मगर लोग उनकी तारीफ नहीं करते हैं। लोग उनकी अच्छे से क्लास लगाते हैं। अभी एक ऐसा ही वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है जिसमें एक शख्स कार के साथ खतरनाक स्टंट कर रहा है।
Related Stories
वीडियो सोशल मीडिया पर हुआ वायरल
सोशल मीडिया पर वायरल हो रहे वीडियो में नजर आता है कि एक शख्स किसी खाली सड़क पर अपनी कार चला रहा है। अचानक वह कार का दरवाजा खोलता है और एक पैर कार के अंदर तो दूसरा दरवाजे पर रखकर खड़ा हो जाता है। इसके बाद वह कार की छत पर चढ़कर खड़ा हो जाता है। आप जानकर हैरान हो जाएंगे कि इस दौरान कोई गाड़ी नहीं चला रहा है क्योंकि वह शख्स ड्राइविंग सीट पर बैठा था जो स्टंट कर रहा है। वीडियो में गाड़ी का नंबर प्लेट भी साफ-साफ नजर आ रहा है। नंबर प्लेट के मुताबिक गाड़ी राजस्थान की है।
यहां देखें वायरल वीडियो
इस वीडियो को माइक्रो ब्लॉगिंग प्लेटफॉर्म एक्स (पहले ट्विटर) पर @Siya17082000 नाम के अकाउंट से शेयर किया गया है। वीडियो को शेयर करते हुए कैप्शन में लिखा है, 'इसका दूसरा पार्ट पुलिस अप्लोड करेगी।' खबर लिखे जाने तक वीडियो को 2 लाख से अधिक लोगों ने देख लिया है। वीडियो देखने के बाद एक यूजर ने लिखा- गिरना चाहिए इसको तभी अक्ल आएगी। दूसरे यूजर ने लिखा- लाइसेंस और गाड़ी सब कुछ जब्त करो इसकी। तीसरे यूजर ने लिखा- इसको जेल जाने का शौक है। वहीं एक यूजर ने लिखा- इसको डर नहीं लगता क्या?
ये भी पढ़ें-
अन्ना तो लेडीज को काफी अच्छे समझते हैं, Video देखकर ही आपको पता चलेगा इसका कारण