Yeh Rishta Kya Kehlata Hai: अभिरा-अरमान का हुआ तलाक! रूही का दांव पड़ा उल्टा
Yeh Rishta Kya Kehlata Hai: अभिरा-अरमान का हुआ तलाक! रूही का दांव पड़ा उल्टा
'ये रिश्ता क्या कहलाता है' में हम देखते हैं कि अरमान के सिर पर चोट लग जाती है। वह अस्पताल में है और अपनी जिंदगी के लिए लड़ रहा है। क्या अभिरा उसे माफ कर देगी या उसे तलाक देने वाली है। वहीं रूही दक्ष को पाने के लिए पोद्दार परिवार में बहुत बड़ा तमाशा करते दिखाई देगी।
Published : Dec 15, 2024 11:05 am IST, Updated : Dec 15, 2024 11:05 am IST
1/6Image Source : X
'ये रिश्ता क्या कहलाता है' इस समय टीआरपी चार्ट में दूसरे नंबर पर बना हुआ है। शो में रोहित पुरोहित और समृद्धि शुक्ला की शानदार परफॉरमेंस सबका ध्यान अपनी ओर खींचे हुए है। एक बार फिर अरमान और अभिरा अलग होने वाले हैं। पहले प्रेग्नेंसी ड्रामा और अब बच्चे को वापस देने का ड्रामा दर्शकों को बांधे हुए है। अभिरा को पता चल गया है कि अरमान ने उससे झूठ बोला है और दक्ष उसका बच्चा नहीं है।
2/6Image Source : X
रूही को जैसे ही पता चला कि दक्ष उसका बच्चा है। वह उसे अभिरा से दूर कर देगी। वहीं अरमान अपने भाई रोहित का सारा दोष अपने ऊपर ले लेता है, जिसके बाद अभिरा गोयनका हाउस चली जाती है। इसी बीच अभिरा को अरमान के एक्सीडेंट की खबर मिलती है।
3/6Image Source : X
'ये रिश्ता क्या कहलाता है' में हम देखते हैं कि अरमान के सिर पर चोट लग जाती है। वह अस्पताल में है और अपनी जिंदगी के लिए लड़ रहा है। क्या अभिरा उसे माफ कर देगी या उसे तलाक देने वाली है। वहीं रूही दक्ष को पाने के लिए पोद्दार परिवार में बहुत बड़ा तमाशा करते दिखाई देगी।
4/6Image Source : X
'ये रिश्ता क्या कहलाता है' के आज के एपिसोड में, हम देखते हैं कि अरमान (रोहित पुरोहित) गोयनका हाउस के बाहर आता है। वह अभिरा (समृद्धि शुक्ला) से बात करना चाहता है और मतभेदों को सुलझाने की कोशिश करता है। हालांकि, अभिरा उससे बात करने से इनकार कर देती है। अभिर भी आता है और अरमान को जाने के लिए कहता है। इसके बाद अभिरा कोर्ट जाने और अपना काम फिर से शुरू करने का फैसला करती है।
5/6Image Source : X
बाद में, हम देखते हैं कि पोद्दार हाउस में सभी अरमान के घर न आने से परेशान हो जाते हैं। मनीष और रोहित उसके ऑफिस जाते हैं। वे अरमान को फर्श पर पड़ा हुआ पाते हैं। उसे अस्पताल ले जाया जाता है। उसकी गंभीर स्थिति और ऑपरेशन के बारे में रोहित अपनी भाभी अभिरा को बताता है।
6/6Image Source : X
वहीं 'ये रिश्ता क्या कहलाता है' के अपकमिंग एपिसोड में नया मोड़ देखने को मिलने वाला है। मनीष अभिरा और अरमान का तलाक करने का फैसला लेता है। वहीं ये जान दादी सा और रोहित को जबरदस्त झटका लगता है। जल्द ही शो में एक और नया ड्रामा देखने तो मिलने वाला है।