इन 5 फिल्मी लाड़लों के नाम रहेगा 2025? स्टारकिड्स के डेब्यू के लिए तैयार हैं ये फिल्में, किसकी चमकेगी किस्मत!
इन 5 फिल्मी लाड़लों के नाम रहेगा 2025? स्टारकिड्स के डेब्यू के लिए तैयार हैं ये फिल्में, किसकी चमकेगी किस्मत!
अगले साल 2025 में बॉलीवुड के 5 स्टाकिड्स फिल्मी सफर की शुरुआत करने जा रहे हैं। इन स्टारकिड्स ने अपनी फिल्मों की शूटिंग भी शुरू कर दी है। अब देखना होगा कि इनमें से कितने स्टारकिड्स को फैन्स अपना अप्रूवल देते हैं और स्टार बनाते हैं।
Published : Dec 15, 2024 06:15 am IST, Updated : Dec 15, 2024 06:15 am IST
1/6Image Source : Instagram
बीते साल 2023 में बॉलीवुड सितारों के 4 स्टारकिड्स ने बॉलीवुड में डेब्यू किया था। लेकिन नेटफ्लिक्स पर आई इन स्टारकिड्स की फिल्म 'आर्चीज' बुरी तरह फ्लॉप रही और डेब्यू बिगड़ गया। अब अगले साल यानी 2025 में भी बॉलीवुड में 5 स्टारकिड्स अपनी पारी की शुरुआत करने जा रहे हैं। इन स्टारकिड्स में रवीना टंडन की बेटी राशा थडानी, अजय देवगन के भतीजे अमन देवगन, संजय कपूर की बेटी शनाया कपूर, सैफ अली खान के बेटे इब्राहिम अली खान और बालासाहेब ठाकरे के पोते ऐश्वर्य ठाकरे का नाम शामिल है।
2/6Image Source : Instagram
इब्राहिम अली खान: बॉलीवुड के नवाब कहे जाने वाले एक्टर सैफ अली खान की बेटी सारा अली खान बॉलीवुड की एक हिट हीरोइन बन गईं हैं। अब सैफ अली खान के बेटे इब्राहिम अली खान भी फिल्मी सफर की शुरुआत करने वाले हैं। अगले साल इब्राहिम अली खान की डेब्यू फिल्म 'सरजमीं' में नजर आने वाले हैं। करण जौहर का धर्मा प्रोडक्शन इस फिल्म को बना रहा है। ये फिल्म अगले साल 2025 में रिलीज होगी।
3/6Image Source : Instagram
अमन देवगन: अजय देवगन के भतीजे अमन देवगन भी अब जल्द ही स्क्रीन पर हीरो बने नजर आने वाले हैं। अमन देवगन की फिल्म 'आजाद' 17 जनवरी 2025 को रिलीज हो रही है। इस फिल्म में अमन के साथ राशा थडानी भी अपना डेब्यू करने वाली हैं। इन दोनों स्टारकिड्स के भविष्य का दांव इसी फिल्म पर टिका है।
4/6Image Source : Instagram
शनाया कपूर: बॉलीवुड स्टार रहे संजय कपूर की बेटी शनाया कपूर भी फिल्मी सफर पर निकल पड़ी हैं। शनाया कपूर डेब्यू से पहले ही सोशल मीडिया पर स्टार हैं और 1 मिलियन से ज्यादो लोग इंस्टाग्राम पर उन्हें फॉलो करते हैं। शनाया कपूर ने भी अपनी डेब्यू फिल्म 'आंखों की गुस्ताखियां' से अपने करियर की शुरुआत कर रही हैं। ये फिल्म अगले साल 2025 में रिलीज होगी।
5/6Image Source : Instagram
राशा थडानी: 90 के दशक की सुपरस्टार रहीं एक्ट्रेस रवीना टंडन की बेटी राशा थडानी भी बेहद खूबसूरत हैं। राशा थडानी को इंस्टाग्राम पर 1 मिलियन से ज्यादा लोग फॉलो करते हैं। राशा भी अपनी मां की तरह फिल्मी हीरोइन बनने के रास्ते पर निकल पड़ी हैं। राशा थडानी जल्द ही अपनी फिल्म 'आजाद' से डेब्यू करने वाली हैं। इस फिल्म में अजय देवगन लीड रोल में नजर आने वाले हैं। ये फिल्म 17 जनवरी को रिलीज हो रही है।
6/6Image Source : Instagram
ऐश्वर्य ठाकरे: फिल्मी परिवारों के साथ सियासी खानदान के स्टारकिड ऐश्वर्य ठाकरे भी अपनी फिल्मी जर्नी शुरू करने जा रहे हैं। ऐश्वर्य ठाकुर ने भी अपनी डेब्यू फिल्म साइन कर ली है। साथ ही इसकी शूटिंग भी शुरू हो गई है। ये फिल्म अगले साल 2025 में रिलीज होगी।