1. Hindi News
  2. भारत
  3. राष्ट्रीय
  4. अतुल सुभाष सुसाइड केस में बड़ी कार्रवाई, पत्नी निकिता, भाई और मां निशा सिंघानिया तीनों गिरफ्तार

अतुल सुभाष सुसाइड केस में बड़ी कार्रवाई, पत्नी निकिता, भाई और मां निशा सिंघानिया तीनों गिरफ्तार

 Reported By: T Raghavan Edited By: Dhyanendra Chauhan
 Published : Dec 15, 2024 08:48 am IST,  Updated : Dec 15, 2024 09:17 am IST

अतुल सुभाष सुसाइड केस मामले में बेंगलुरु पुलिस ने तीन लोगों को गिरफ्तार किया है। ये गिरफ्तारी उसकी पत्नी, भाई और सासू मां की गई है। तीनों आरोपियों को ज्यूडिशियल कस्टडी में भेज दिया गया है।

निकिता सिंघानिया, मां और भाई गिरफ्तार- India TV Hindi
निकिता सिंघानिया, मां और भाई गिरफ्तार Image Source : INDIA TV

अतुल सुभाष सुसाइड केस में पुलिस ने बड़ी कार्रवाई की है। मृतक अतुल सुभाष की पत्नी निकिता सिंघानिया उनकी मां निशा सिंघानिया और भाई अनुराग सिंघानिया को बेंगलुरु पुलिस ने अरेस्ट कर लिया है। निकिता को गुरुग्राम से और मां और भाई को इलाहाबाद से अरेस्ट किया गया है।

बेंगलुरु की कोर्ट में किया गया पेश

इसके बाद दोनों को बेंगलुरु लाकर कोर्ट के सामने पेश किया गया, कोर्ट ने उन्हें ज्यूडिशियल कस्टडी में भेज दिया गया है। बेंगलुरु पुलिस ने 13 दिसंबर को अतुल सुभाष की पत्नी निकिता सिंघानिया के जौनपुर स्थित आवास के बाहर एक नोटिस चिपकाया था।

बेटे से मिलने के लिए मांगे 30 लाख

बेंगलुरु पुलिस ने आरोपियों का पता लगाने के लिए उत्तर प्रदेश पुलिस से मदद मांगने का फैसला किया, इसके बाद ये गिरफ्तारियां हुईं हैं। तीनों आरोपियों पर अतुल के खिलाफ मामला वापस लेने के लिए 3 करोड़ रुपये और उसके बेटे से मिलने के अधिकार के लिए 30 लाख रुपये मांगने का आरोप है।

अतुल सुभाष ने 24 पन्ने का लिखा था सुसाइड नोट

बेंगलुरु में AI इंजीनियर अतुल सुभाष ने सोमवार को अपने बेंगलुरु अपार्टमेंट में आत्महत्या कर ली थी। उन्होंने 24 पन्नों का सुसाइड नोट छोड़ा था। 34 वर्षीय AI इंजीनियर ने आत्महत्या करने से पहले रंबल पर 90 मिनट का एक वीडियो भी छोड़ा था।

ससुरालवालों और जज पर लगाए थे गंभीर आरोप

अतुल ने अपने सुसाइड नोट में अपनी पत्नी और उसके रिश्तेदारों पर उत्पीड़न का आरोप लगाया है। मृतक अतुल सुभाष ने यह भी आरोप लगाया कि एक जज ने मामले को निपटाने के लिए 5 लाख रुपए  की मांग की थी।

आत्महत्या के बाद से ससुराल वाले हो गए थे फरार

अतुल सुभाष की आत्महत्या के बाद से उसके ससुराल वाले फरार हो गए थे। जौनपुर स्थित अपने घर को छोड़कर चले गए थे। पुलिस उनकी गिरफ्तारी के लिए लगी हुई थी। अब जाकर तीनों आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया गया है।

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। National से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें भारत