कर्नाटक में एक किसान ने शनिवार को मुख्यमंत्री डी.के. शिवकुमार से अविवाहित पुरुषों, खासकर किसानों के लिए दुल्हन तलाशने में मदद करने वाली योजना बनाने की मांग की। पिरियापटना में 'प्रजा सेवा' कार्यक्रम में एक किसान ने कहा कि 35 से 40 साल की उम्र के कई पुरुष अब भी अविवाहित हैं और निराशा में आत्महत्या कर रहे हैं। उसने कहा कि किसान घर और जमीन होने के बावजूद शादी नहीं कर पा रहे हैं। माता-पिता अपनी बेटियां किसानों के परिवारों में नहीं देना चाहते। उसने कहा कि यह पूरे राज्य की समस्या है।
इस पर मुख्यमंत्री डीके शिवकुमार ने किसान की बात पर हंस कर जवाब दिया और कहा, "क्या? क्या हुआ है?" इसके बाद किसान ने विस्तार से समस्या समझाई।
कुछ तो करना ही होगा
किसान ने कहा, '35 से 40 साल की आयु के कई पुरुष अभी भी अविवाहित हैं। बेचारे आत्महत्या कर रहे हैं। वे जीवन से निराश हो चुके हैं। उन्हें शादी करने के लिए महिलाओं की जरूरत है।' उन्होंने मुख्यमंत्री से यह अपील करते हुए कहा, “महोदय, कृपया। बेचारे लोग आत्महत्या कर रहे हैं। कृपया, कुछ तो करना ही होगा।”
लाखों युवकों के जीवन में आ सकता है बदलाव
उन्होंने कहा कि यह मुद्दा पूरे राज्य में एक बड़ी समस्या बन गया है। मुख्यमंत्री शिवकुमार से इसके समाधान के लिए एक योजना लाने का आग्रह किया। उन्होंने कहा, “उन्होंने बहुत पैसा खर्च किया है। उन्होंने घर बनाए हैं और जमीन भी खरीदी है, लेकिन कोई भी अपनी बेटियों की शादी उनसे करने को तैयार नहीं है।” उन्होंने आगे कहा, “अगर कोई व्यवस्था की जा सके, तो लाखों युवकों के जीवन में बदलाव आ सकता है। मैं आपसे विनम्र निवेदन करता हूं कि कृपया उनके लिए कुछ करें।”
पीड़ित किसान ने कहा- पूरे कर्नाटक की समस्या
किसान ने यह भी कहा कि माता-पिता अपनी बेटियों की शादी किसान परिवारों में करने को तैयार नहीं हैं। उन्होंने पूछा, "अगर बेटियां उन किसानों को नहीं दी जाएंगी जो फसल उगाते हैं और सभी को भोजन प्रदान करते हैं, तो क्या किया जा सकता है?" उन्होंने आगे कहा कि यह मुद्दा केवल उनकी निजी समस्या नहीं है, बल्कि पूरे कर्नाटक के लोगों की समस्या है। इस बात को सुनकर मुख्यमंत्री हंस पड़े। (भाषा के इनपुट के साथ)
ये भी पढ़ें: