1. Hindi News
  2. वायरल न्‍यूज
  3. एक्टिंग की दुकान निकला यह फिरंगी तोता, पक्षी के मुंह से गजब की इंग्लिश सुन हैरान रह जाएंगे आप, देखें ये Viral Video

एक्टिंग की दुकान निकला यह फिरंगी तोता, पक्षी के मुंह से गजब की इंग्लिश सुन हैरान रह जाएंगे आप, देखें ये Viral Video

 Written By: Pankaj Yadav @ThePankajY
 Published : Dec 14, 2024 07:16 pm IST,  Updated : Dec 14, 2024 07:16 pm IST

तोते को एक्टिंग करते और उसे फर्राटेदार अंग्रेजी बोलते देख लोगों का दिमाग सन्न रह गया। तोते का यह वीडियो इस वक्त सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है।

फिरंगी तोते की तस्वीर- India TV Hindi
फिरंगी तोते की तस्वीर Image Source : SOCIAL MEDIA

सोशल मीडिया पर पक्षियों से जुड़े वीडियो आए दिन वायरल होते रहते हैं। जहां हमें विभिन्न प्रजातियों के पक्षियों को देखने और जानने का मौका मिलता है। कुछ पक्षी पालतू बनाए जाने वाले होते हैं तो कुछ आसमान को चीरकर हवाओं में सैर करने वाले। तोता एक पालतू पक्षी है। जिसे लोग अक्सर अपने घरों में पालता हैं। हाल में सोशल मीडिया पर एक ऐसे तोते का वीडियो वायरल हो रहा है। जो फर्राटेदार अंग्रेजी बोलता हुआ दिखाई दे रहा है। 

मालकिन से अंग्रेजी में बात करते हुए नजर आया तोता

वायरल वीडियो में तोता अपनी मालकिन को यह समझाने की कोशिश कर रहा है कि उसे जुकाम हो गया है। तोता अपनी मालकिन को यह समझाने के लिए खांसने और छींकने की भी एक्टिंग करते हुए दिख रहा है। वीडियो में वह ऐसे बोल रहा जैसे कोई बुजुर्ग इंसान बीमार हो और वह अपनी तकलीफ बता रहा हो। तोता अंग्रेजी में अपनी मालकिन से कहता है कि, "मम्मा मैं बहुत बीमार हूं।" इसके बाद मालकिन कहती है कि मुझे नहीं लगता कि तुम बीमार हो। फिर वह गले में खिचखिच होने की एक्टिंग करते हुए कहता है, "ओह, मैं बीमार हूं।" ऐसा कहते हुए वह तोता अपनी नाक सिकोड़ने लगता है। 

तोते की एक्टिंग और अंग्रेजी सुनकर हैरान रह गए लोग

अपनी मालकिन के साथ अंग्रेजी में बात करते तोते के इस वीडियो को देख लोगों के चेहरे पर मुस्कान आ गई। लोगों को यह वीडियो बहुत पसंद आया और उन्होंने तोते के इस कमाल की एक्टिंग और फर्राटेदार इंग्लिश की खूब तारीफ की। एक यूजर ने वीडियो पर कमेंट करते हुए लिखा- तोते के इस एक्टिंग के लिए उसे ऑस्कर अवॉर्ड से नवाजा जाना चाहिए। दूसरे ने लिखा- इस तोते की एक्टिंग को 21 तोपों की सलामी। ऐसे ही कई अन्य लोगों ने भी तोते की तारीफ में कई कसीदें पढ़ीं। इस वीडियो को इंस्टाग्राम पर @cosmothefunnyparrot नाम के अकाउंट से शेयर किया गया है। जिसे खबर लिखे जाने तक करीब तीन लाख लोगों ने देखा और 28 हजार लोगों ने इसे लाइक किया है।

  

ये भी पढ़ें:

डॉक्टर से पूछा वार्डबॉय का पता, ना बताने पर धो डाला, पुलिस ने बदमाशों को गिरफ्तार कर निकाला जुलूस

दिल तो बच्चा है जी! 82 साल की दादी ने अपने डांस से जीता इंटरनेट यूजर्स का दिल, Video पर लोगों ने खूब लुटाया प्यार

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। वायरल न्‍यूज से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें।