1. Hindi News
  2. धर्म
  3. त्योहार
  4. Margashirsha Purnima 2024: कल मनाई जाएगी साल की आखिरी पूर्णिमा, जान लें स्नान-दान का मुहूर्त और नियम

Margashirsha Purnima 2024: कल मनाई जाएगी साल की आखिरी पूर्णिमा, जान लें स्नान-दान का मुहूर्त और नियम

 Written By: Vineeta Mandal
 Published : Dec 14, 2024 05:40 pm IST,  Updated : Dec 15, 2024 12:40 pm IST

Margashirsha Purnima 2024 Muhurat: रविवार को इस साल की आखिरी पूर्णिमा मनाई जाएगी। ऐसे में जान लीजिए कि स्नान-दान के लिए शुभ मुहूर्त क्या रहेगा। साथ ही जानिए पूर्णिमा के दिन किन बातों का ध्यान रखना चाहिए।

Margashirsha Purnima 2024:- India TV Hindi
Margashirsha Purnima 2024: Image Source : INDIA TV

Margashirsha Purnima 2024: 15 दिसंबर, रविवार को मार्गशीर्ष माह की पूर्णिमा मनाई जाएगी। यह पूर्णिमा इस साल की आखिरी पूर्णिमा होगी। हिंदू धर्म में पूर्णिमा तिथि का विशेष महत्व होता है। इस दिन गंगा या किसी अन्य दूसरी पवित्र नदियों में स्नान, दान करने से कई गुना अधिक फल मिलता है। पूर्णिमा के दिन भगवान विष्णु, माता लक्ष्मी और चंद्रमा की पूजा का विधान है। पूर्णिमा के दिन लक्ष्मी-नारायण की उपासना करने से सुख-समृद्धि का आशीर्वाद प्राप्त होता है। वहीं पूर्णिमा के दिन चंद्र देव की पूजा करने से चंद्र दोष से छुटकारा मिलता है। तो आइए अब जानते हैं कि मार्गशीर्ष पूर्णिमा के दिन स्नान-दान के लिए शुभ मुहूर्त क्या रहेगा।

पूर्णिमा 2024 स्नान-दान मुहूर्त

पंचांग के अनुसार, मार्गशीर्ष माह की पूर्णिमा तिथि का प्रारंभ 14 दिसंबर को शाम 4 बजकर 58 मिनट पर होगा। पूर्णिमा तिथि समाप्त 15 दिसंबर को दोपहर 2 बजकर 31 मिनट पर होगी। पूर्णिमा के दिन चंद्रोदय शाम 5 बजकर 14 मिनट पर होगा। मार्गशीर्ष पूर्णिमा के दिन स्नान-दान के लिए  ब्रह्म मुहूर्त 15 दिसंबर को सुबह 5 बजकर 17 मिनट से सुबह 6 बजकर 12 मिनट तक रहेगा। अभिजीत मुहूर्त सुबह 11 बजकर 56 मिनट से दोपहर 12 बजकर 37 मिनट तक रहेगा। ये दोनों ही मुहूर्त स्नान-दान के लिए उत्तम रहेगा। 

पूर्णिमा के दिन करें इन नियमों का पालन

  • मार्गशीर्ष पूर्णिमा के दिन गरीब और जरूरतमंदों को अन्न, वस्त्र, तिल-गुड़ और धन का दान करें। 
  • पूर्णिमा के दिन व्रत भी रखें। 
  • पूर्णिमा के दिन प्रात:काल उठकर स्नान आदि के बाद पूजा करें। 
  • मार्गशीर्ष पूर्णिमा के दिन विष्णु जी और माता लक्ष्मी की पूजा करें। 
  • अगर संभव हो तो पूर्णिमा के दिन गंगा नदी या किसी अन्य पवित्र नदी में स्नान जरूर करें।
  • पूर्णिमा के दिन सफेद चीजें जैसे- चीनी, चावल, दूध, चांदी आदि चीजों का दान करें। ऐसा करने से चंद्र दोष से छुटकारा मिलता है।
  • पूर्णिमा के दिन तामसिक चीजों (मांस-मदिरा, लहसुन-प्याज इत्यादि) से दूरी बनाकर रखें। 
  • पूर्णिमा के दिन सात्विक भोजन ही ग्रहण करें। 

(Disclaimer: यहां दी गई जानकारियां धार्मिक आस्था और लोक मान्यताओं पर आधारित हैं। इसका कोई भी वैज्ञानिक प्रमाण नहीं है। इंडिया टीवी एक भी बात की सत्यता का प्रमाण नहीं देता है।) 

ये भी पढ़ें-

Margashirsha Purnima 2024: साल की अंतिम पूर्णिमा के दिन जरूर आजमा लें ये आसान से उपाय, बनी रहेगी घर की सुख-समृद्धि

Shani Sade Sati: साल 2025 में ये राशियां होंगी शनि की गिरफ्त में, इन जातकों का शुरू होगी साढ़ेसाती

Somvati Amavasya 2024: 30 दिसंबर को मनाई जाएगी सोमवती अमावस्या, जरूर करें ये काम, धन-धान्य से भरा रहेगा घर का भंडार

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Festivals से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें धर्म