1. Hindi News
  2. वायरल न्‍यूज
  3. भाई का स्टंट देखकर तो टॉम क्रूज के भी होश उड़ जाएंगे, ट्रेन का वायरल Video देखना ना भूलें

भाई का स्टंट देखकर तो टॉम क्रूज के भी होश उड़ जाएंगे, ट्रेन का वायरल Video देखना ना भूलें

 Written By: Adarsh Pandey
 Published : Jun 12, 2024 05:46 pm IST,  Updated : Jun 12, 2024 05:46 pm IST

इंटरनेट यूजर्स को भौचक्का करने और उनके होश उड़ाने के लिए सोशल मीडिया पर एक नया वीडियो वायरल हुआ। वीडियो को देखने के बाद आप अपनी आंखों पर यकीन नहीं कर पाएंगे।

Screen Grab- India TV Hindi
चलती ट्रेन से शख्स दूसरी ट्रेन में चढ़ गया Image Source : SOCIAL MEDIA

आप सभी ने मिशन इम्पॉसिबल के हीरो टॉम क्रूज का नाम तो सुना ही होगा। अपनी फिल्मों में खतरनाक एक्शन के लिए वे पूरी दुनिया में फेमस हैं। मगर आप सभी को पता है कि वो जितने भी स्टंट करते हैं वो खतरनाक तो होते ही हैं मगर उस दौरान विशेष ध्यान रखा जाता है। लेकिन अभी सोशल मीडिया पर एक वीडियो वायरल हो रहा है जिसे अगर टॉम क्रूज देख लेंगे तो उनके भी होश उड़ जाएंगे। वीडियो काफी वायरल हो रहा है। अब इस वीडियो में होश उड़ाने लायक क्या है, उसे जानने के लिए खबर को आखिर तक पढ़ें और वायरल वीडियो को तो देखना बिल्कुल ना भूलें।

वायरल वीडियो में क्या दिखा?

सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा वीडियो ट्रेन का है। वीडियो में नजर आ रहा है कि दो ट्रेन अपनी-अपनी पटरी पर काफी तेजी से चल रही हैं। ऐसा लग रहा है जैसे दोनों ट्रेनों के बीच में अलग ही रेस लगी हुई है। लोग एक दूसरे के ट्रेन को देख रहे हैं। इसी नजारे को कैमरे में कैद करने के लिए एक शख्स रिकॉर्डिंग करने लगता है। मगर अचानक उसके कैमरे में ऐसा खतरनाक स्टंट रिकॉर्ड हुआ जिसके बारे में उसने कभी सोचा तक नहीं होगा। वीडियो में दिखता है कि अचानक एक शख्स अपनी ट्रेन के दरवाजे से पैर बाहर करते हुए दूसरे ट्रेन की तरफ बढ़ाता है और देखते ही देखते वह दूसरे ट्रेन में चढ़ जाता है। तेज रफ्तार में चलती ट्रेन के साथ ऐसा खतरनाक स्टंट देखकर आप पूरी तरह से हैरान हो जाएंगे।

यहां देखें वायरल वीडियो

इस वीडियो को इंस्टाग्राम पर studentgyaan नाम के अकाउंट से शेयर किया गया है। खबर लिखे जाने तक वीडियो को 14 हजार 900 लोगों ने देख लिया है। वीडियो को शेयर करते हुए अकाउंट यूजर ने कैप्शन में लिखा है, 'मार्वल स्टूडियोज की तरफ से 99 मिस्ड कॉल आ गए।' वीडियो कब और कहां का है, इसकी जानकारी नहीं मिल पाई मगर वीडियो काफी वायरल हो रहा है।

ये भी पढ़ें-

चचा ने अपनी सुरीली आवाज से मेट्रो के सफर को बनाया यादगार, Video देखकर आप भी करेंगे तारीफ

ऐसे ही चलता रहा तो एक दिन चाय से भी तौबा करना पड़ेगा, Video में छिपा है इसका कारण

 

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। वायरल न्‍यूज से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें।