1. Hindi News
  2. वायरल न्‍यूज
  3. दिमाग लगाया जाए तो हर समस्या का समाधान है, अब आप इस वायरल Video को ही देख लीजिए

दिमाग लगाया जाए तो हर समस्या का समाधान है, अब आप इस वायरल Video को ही देख लीजिए

 Written By: Adarsh Pandey
 Published : Jun 11, 2024 11:41 pm IST,  Updated : Jun 11, 2024 11:41 pm IST

एक वीडियो अभी वायरल हो रहा है जिसमें एक गजब का जुगाड़ देखने को मिला। इस टेक्निक को अपनाकर आप दोपहर में भी टंकी की गर्म पानी से नहाने से बच सकते हैं। आइए आपको शख्स के तरीके के बारे में बताते हैं।

Screen Grab- India TV Hindi
शख्स ने ठंडे पानी से नहाने के लिए खोज निकाला गजब का तरीका Image Source : SOCIAL MEDIA

इस दुनिया में कुछ लोग शायद जुगाड़ करने के लिए जन्म लिए हैं। उन्हें बस आप अपनी समस्या बता दीजिए और कुछ समय में वो आपके सामने कोई ना कोई जुगाड़ लेकर आ जाएंगे जिससे आपकी समस्या खत्म हो सकती है। हम ये बात इसलिए बोल रहे हैं क्योंकि सोशल मीडिया पर ऐसे कई वीडियो अब तक देखे जा चुके हैं जिसमें अलग-अलग समस्या का समाधान देखने को मिला है और वो भी जुगाड़ के जरिए। अगर घर में कूलर नहीं है तो जुगाड़ से कूलर बना दिया। अगर घर में वाशिंग मशीन नहीं है तो इसके लिए भी जुगाड़ लगा लिया। और इस तरह यह लिस्ट काफी लंबी जाएगी क्योंकि हर चीज में लोग कुछ ना कुछ जुगाड़ लगा ही लेते हैं। अब उस लिस्ट में शामिल होने के लिए एक नया वीडियो वायरल हो रहा है।

शख्स ने कैसा जुगाड़ किया?

आजकल कितनी भीषण गर्मी पड़ रही है यह तो आपको पता ही है। अब ऐसे में अगर आपको दोपहर में नहाना पड़े और वो भी टंकी के पानी से, तो आप क्या करेंगे। जाहिर सी बात है कि गर्म पानी से नहाने से बचेंगे। मगर एक शख्स ने इसका भी जुगाड़ खोज लिया है। वायरल वीडियो में नजर आ रहा है कि एक शख्स ने शावर के नीचे एक छलनी जैसा बर्तन लगाया है। इस बर्तन के अंदर उसने काफी सारे बर्फ के टूकड़े डाल दिए हैं। अब टंकी का वो पानी इस बर्फ से होकर गुजर रहा है जो उसे ठंडा कर देगा या फिर गर्मी को कम कर देगा। इसके बाद वह पानी छलनी से नीचे आ रहा है जिससे नहाया जा सकता है।

यहां देखें वायरल वीडियो

इस वीडियो को इंस्टाग्राम पर hanumanjiofficial__ नाम के अकाउंट से शेयर किया गया है। खबर लिखे जाने तक वीडियो को 1 लाख 67 हजार से अधिक लाइक्स मिल चुके हैं। वीडियो देखने के बाद लोगों ने भी रिएक्ट किया है। एक यूजर ने लिखा- इसे NASA वालों की तरफ से 99 मिस्ड कॉल आ चुके होंगे। दूसरे यूजर ने लिखा- सिर्फ लीजेंड्स ऐसे सोच सकते हैं। तीसरे यूजर ने लिखा- ये तरीका इंडिया से बाहर नहीं जाना चाहिए। वहीं एक यूजर ने लिखा- ये आदमी वाकई समझदार है।

ये भी पढ़ें-

आग में फंस गया शख्स तो मसीहा बनकर पहुंचे पड़ोसी, Video में दिखा पूरा रेस्क्यू ऑपरेशन

ऐसा गजब का आइडिया सिर्फ भारतीय लोग ही सोच सकते हैं, Video पूरी तरह से कर देगा हैरान

 

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। वायरल न्‍यूज से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें।