1. Hindi News
  2. वायरल न्‍यूज
  3. आवश्यकता ही आविष्कार की जननी है, दीदी का तकनीक देख हिल जाएगा पूरा दिमाग, Video हुआ वायरल

आवश्यकता ही आविष्कार की जननी है, दीदी का तकनीक देख हिल जाएगा पूरा दिमाग, Video हुआ वायरल

 Written By: Adarsh Pandey
 Published : Jun 11, 2024 05:28 pm IST,  Updated : Jun 11, 2024 05:28 pm IST

एक लड़की का वीडियो अभी सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है। वीडियो में नजर आ रहा है कि एक लड़की ने अपने काम के साथ मनोरंजन करने के लिए गजब का जुगाड़ खोज निकाला है।

Screen Grab- India TV Hindi
काम के साथ फोन देखने के लिए लड़की ने किया जुगाड़ Image Source : SOCIAL MEDIA

इस दुनिया में जुगाड़ करने वाले लोगों की कमी कभी नहीं होगी। हर दूसरे दिन कोई ना कोई अपना जुगाड़ लेकर सोशल मीडिया पर आ जाता है और उनका जुगाड़ देखने के बाद अच्छे-खासे इंसान का दिमाग हिल जाता है। आप भी सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म पर एक्टिव रहते हैं तो आपको भी पता है कि सोशल मीडिया पर जुगाड़ के वीडियो की कोई कमी नहीं है। जुगाड़ करने में हर दूसरा इंसान माहिर है और अपने तरीके से अपने काम को पूरा करने के लिए जुगाड़ कर ही लेता है। अभी एक लड़की के जुगाड़ का वीडियो वायरल हो रहा है। वीडियो देखने के बाद आपको अपनी आंखों पर यकीन नहीं होगा।

ऐसा जुगाड़ कभी देखा है?

जब भी कोई अपने घर में कपड़े या फिर बर्तन धोने जाता है तो वह अपने फोन को साइड में रख देता है। मगर कुछ लोगों को फोन देखने की ऐसी लत होती है कि वो चाहकर भी अपने फोन को नहीं छोड़ सकते हैं। और बाद में फिर ऐसे ही लोग अनोखा अविष्कार करते हैं जिन्हें आम शब्दों में जुगाड़ कहा जाता है। अभी वायरल हो रहे वीडियो में ऐसा ही जुगाड़ देखने को मिला। वीडियो में नजर आ रहा है कि एक लड़की बर्तन धो रही है। लेकिन जब उसके सिर पर नजर गई तो हर कोई हैरान हो गया। दरअसल लड़की ने अपने सिर पर एक डंडा रखते हुए उसे कपड़े से बांध लिया है। डंडे पर आगे कुछ दूरी पर एक पॉलीथीन लटका हुआ है जिसके अंदर फोन है। और इस तरह लड़की अपने काम के साथ फोन भी देख रही है।

यहां देखें वायरल वीडियो

इस वीडियो को माइक्रो ब्लॉगिंग प्लेटफॉर्म एक्स (पहले ट्विटर) पर @floki310 नाम के अकाउंट से  शेयर किया गया है। वीडियो को शेयर करते हुए कैप्शन में लिखा है, 'निरन्तर खोज में रहते हैं, अपने काम को और बेहतर बनाने के लिए।' खबर लिखे जाने तक वीडियो को 3 हजार से अधिक लोगों ने देख लिया है। वीडियो देखने के बाद एक यूजर ने लिखा- एक पंथ दो काज। दूसरे यूजर ने लिखा- ये मोबाइल के साथ षडयंत्र है। तीसरे यूजर ने लिखा- बहुत बढ़िया।

ये भी पढ़ें-

पलक झपकते ही मनोरंजन बन गई मुसीबत, लड़के के साथ हुआ ऐसा हादसा जिसे जिंदगी भर भूल नहीं पाएगा, देखें Video

प्रचंड गर्मी से राहत पाने के लिए पानी में लेटे शख्स को 'लाश' समझ बैठा पुलिस वाला, Video देख हो जाएंगे लोटपोट

 

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। वायरल न्‍यूज से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें।