सोशल मीडिया की दुनिया बड़ी अजीब है। यहां किस दिन क्या वायरल होता हुआ नजर आ जाए, कुछ कहा नहीं जा सकता है। सुबह से लेकर शाम तक सोशल मीडिया पर कुछ ना कुछ वायरल होता ही रहता है। कभी पब्लिक प्लेस पर रील बनाते लोगों के वीडियो वायरल हो जाएंगे तो किसी दिन डांस करते लोगों के वीडियो दिख जाते हैं। इसके अलावा लड़ाई, अजीब हरकत और पब्लिक प्लेस पर अश्लील हरकत करते हुए लोगों के भी वीडियो वायरल होते हैं। खैर अभी इनमें से किसी भी तरह का वीडियो वायरल नहीं हो रहा है बल्कि एक मजेदार वीडियो वायरल हो रहा है।
Related Stories
वायरल वीडियो में क्या दिखा?
आजकल कितनी भीषण गर्मी पड़ रही है, यह बात हर किसी को पता है। हर इंसान इस प्रचंड गर्मी से राहत पाने के लिए हर संभव काम कर रहा है। कोई नया कूलर खरीद रहा है तो कोई AC लगवा रहा है। इतना ही नहीं, जरूरी ना होने पर लोग दोपहर को बाहर भी नहीं निकल रहे हैं। इसी बीच एक मजेदार वीडियो सोशल मीडिया पर देखने को मिला। वीडियो देखकर ऐसा लगता है कि पानी के किनारे किसी की लाश पड़ी है। वीडियो में नजर आने वाले पुलिस वाले को भी ऐसा ही लगता है और वह उसका हाथ पकड़कर बाहर खींचता है। मगर बीच में वह शख्स उठकर बैठ जाता है जिसे देखने के बाद हर कोई हैरान हो जाता है। इसके बाद वीडियो में वह आदमी पानी से खुद का चेहरा धोते हुए नजर आता है।
यहां देखें वायरल वीडियो
इस वीडियो को माइक्रो ब्लॉगिंग प्लेटफॉर्म एक्स (पहले ट्विटर) पर @AAnamika_ नाम के अकाउंट से शेयर किया गया है। वीडियो को शेयर करते हुए कैप्शन में लिखा है, 'नदी में तैरती लाश देख पुलिस ने बाहर खींचा तो जिंदा निकला। बेचारा गर्मी से परेशान था।' खबर लिखे जाने तक वीडियो को 5 लाख से अधिक लोगों ने देख लिया है। वीडियो देखने के बाद एक यूजर ने लिखा- हे प्रभु ये क्या हुआ। दूसरे यूजर ने लिखा- वो आदमी पानी में सो रहा था। तीसरे यूजर ने लिखा- चैन से सोने भी नहीं देते हैं।
ये भी पढ़ें-
चलती ट्रेन की छत पर सोते दिखे लोग, Video देख लोगों ने पूछा - ऐसी क्या मजबूरी रही होगी
मुजफ्फरनगर में बम की तरह फटा AC, मारुति शोरूम जलकर हुआ खाक, करोड़ों का हुआ नुकसान