1. Hindi News
  2. वायरल न्‍यूज
  3. बेकाबू सांड ने कर डाला खतरनाक कांड, वायरल Video में दिखा आवारा जानवर का आतंक

बेकाबू सांड ने कर डाला खतरनाक कांड, वायरल Video में दिखा आवारा जानवर का आतंक

 Written By: Pankaj Yadav
 Published : Jun 11, 2024 12:30 pm IST,  Updated : Jun 11, 2024 12:43 pm IST

सोशल मीडिया पर एक खतरनाक वीडियो तेजी से वायरल हो रहा है। जिसमें एक सांड बाड़े से निकलकर लोगों के बीच आ गया है। सांड बाहर निकलने के बाद काफी देर तक उत्पात मचाता रहा।

सांड ने लोगों के बीच जाकर मचाया उत्पात- India TV Hindi
सांड ने लोगों के बीच जाकर मचाया उत्पात Image Source : SOCIAL MEDIA

भारत में आवारा सांड के हमले आम बात है। सोशल मीडिया पर इनके बहुत सारे वीडियो वायरल होते रहते हैं। लेकिन हाल में जो वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है वह भारत का नहीं बल्कि अमेरिका हैं। वीडियो में देखा जा सकता है कि एक आवारा सांड लोगों की भीड़ में पहुंच गया है, जहां वह जमकर उत्पात मचा रहा है।

Related Stories

बाड़े से निकलकर भागने लगा सांड

वीडियो में आप देख सकते हैं कि एक सांड कूदकर अपने बाड़े से बाहर आ गया है। बाड़े से बाहर आने के बाद वह इधर-उधर भाग रहा है। इसके बाद वह वहां खड़े लोगों पर हमला कर देता है। सांड भीड़ के बीच घुसकर भागते हुए जाता है और एक महिला को उठाकर पटक देता है। घटना सिस्टर्स रोडियो के मैदान के बाहर की बताई जा रही है। सांड के भागने के बाद बाड़े के कर्मचारी उसे पकड़ने के लिए दौड़ते हुए नजर आएं। कुछ देर तक सांड ने खूब जमकर उत्पात मचाया। उसके बाद लोगों ने उसे पकड़ लिया और फिर उसे बाड़े के अंदर बंद कर दिया गया। इस घटना में 2 लोगों के घायल होने की खबर है। दोनों का इलाज अस्पताल में करवाया जा रहा है।

रोडियो गेम के दौरान हुई ये घटना

बताते चले कि, अमेरिका में सिस्टर्स रोडियो कार्यक्रम काफी लोकप्रिय है। इसी कार्यक्रम में शामिल होने के लिए बड़ी संख्या में लोग पहुंचे हुए थे। तभी रात 10 बजे के करीब यह घटना घटी। वैसे तो रोडियो अमेरिका में बेहद मनोरंजक खेल माना जाता है लेकिन इस खेल में इस प्रकार की स्थिति कभी भी पैदा हो जाती है। वायरल हो रहे इस वीडियो को सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स पर @weixj8862 नाम के अकाउंट से शेयर किया गया है। वीडियो को खबर लिखे जाने तक लाखों लोगों ने देखा है। जबकि तमाम लोगों ने इस वीडियो पर कमेंट भी किया है। 

ये भी पढ़ें:

'पापा मेरी जान...' मंत्री बनते ही चिराग पासवान हुए भावुक, पिता को याद करते हुए शेयर की इंस्पिरेशनल पोस्ट

77वां जन्मदिन, 77 पाउंड का केक और 77 किलो लड्डू, लालू यादव ने कुछ यूं मनाया अपना बर्थडे, देखें Video

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। वायरल न्‍यूज से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें।