सड़क पर चलते फिरते जैसे ही कुछ अनोखा नजारा दिखता है, लोग अपना फोन निकालकर उसे रिकॉर्ड करने लगते हैं। इसके बाद वो और नहीं करते बस उस वीडियो को सोशल मीडिया पर पोस्ट कर देते हैं। अगर वीडियो का कंटेंट वाकई में अनोखा होता है तो वह खुद वायरल होने लगता है। हर दूसरे अकाउंट से वीडियो शेयर होने लगता है। नहीं तो वीडियो को जमकर व्यू मिलने लगता है। ऐसा ही एक वीडियो के साथ अभी हो रहा है। सोशल मीडिया पर एक वीडियो वायरल हो रहा है जिसे अब तक बहुत सारे व्यू मिल चुके हैं और लोगों ने जमकर कमेंट भी किया है। आइए फिर आपको इस वीडियो के बारे में बताते हैं।
Related Stories
वायरल वीडियो में क्या दिखा?
सोशल मीडिया पर एक वीडियो वायरल हो रहा है जिसमें नजर आता है कि किसी मार्केट में दो बैल एक दूसरे से लड़ रहे हैं। वहां खड़े कुछ लोग उन्हें लड़ते हुए देख रहे हैं तो वहीं कुछ लोग उन्हें भगाने में लगे हुए हैं। इतने में ही नजर आता है कि एक शख्स बैलों की लड़ाई रोकने के लिए अपनी ऑटो लेकर आता है। पहली बार तो वह कामयाब हो जाता है और दोनों बैल अलग हो जाते हैं। मगर थोड़ी ही देर में वो फिर से लड़ने लगते हैं। इस बार जब वह उन्हें हटाने जाता है तो एक बैल उसके ऑटो को ही पलट देता है।
यहां देखें वायरल वीडियो
इस वीडियो को माइक्रो ब्लॉगिंग प्लेटफॉर्म एक्स (पहले ट्विटर) पर @PalsSkit नाम के अकाउंट से शेयर किया गया है। खबर लिखे जाने तक वीडियो को 79 हजार से अधिक लोगों ने देख लिया है। वीडियो देखने के बाद एक यूजर ने लिखा- दो लोगों के झमेले में नहीं पड़ना था, अब लो आ गए ना लपेटे में। दूसरे यूजर ने लिखा- ज्यादा स्याना बन रहा ता, तिपहिए को बुलडोजर समझ लिया। तीसरे यूजर ने लिखा- तभी बोलते हैं कि दूसरे के फटे में टांग नहीं अड़ाना चाहिए। एक अन्य यूजर ने लिखा- कहावत सही बैठती है इस पर।
ये भी पढ़ें-
इस कपल ने अश्लीलता की सभी हदें की पार, चलती बाइक पर शर्मनाक हरकत करते Video हुआ वायरल
ट्रेन में डांस बंद हुआ तो अब नया ड्रामा शुरू हो गया, Video देखकर लोगों ने लगा दी क्लास