1. Hindi News
  2. वायरल न्‍यूज
  3. 15 साल पहले जिस अंकल की शादी में गई थी छोटी बच्ची, अब उनसे ही शादी कर बन गई उनकी तीसरी पत्नी

15 साल पहले जिस अंकल की शादी में गई थी छोटी बच्ची, अब उनसे ही शादी कर बन गई उनकी तीसरी पत्नी

 Written By: Pankaj Yadav @ThePankajY
 Published : May 21, 2024 05:37 pm IST,  Updated : May 21, 2024 05:37 pm IST

इंडोनेशिया में रह रही एक महिला को हाल में ये पता चला की वह अपने पति की दूसरी शादी में मेहमान बनकर गई थी। उस वक्त उसकी उम्र सिर्फ 9 साल थी और अब वह अपने पति की तीसरी बीवी है।

रेनाता फदेइया- India TV Hindi
रेनाता फदेइया Image Source : INSTAGRAM/@RENATA_FADHEA

आपने कई ऐसे कपल देखे होंगे, जिनमें कोई मेल नहीं दिखता। पति अगर लंबा है तो उसकी पत्नी छोटी होगी। पति काला होगा तो पत्नी गोरी चिट्टी। कभी-कभी तो कई ऐसे भी कपल देखने को मिल जाते हैं जिसमें  पति अगर उम्रदराज है तो उसकी पत्नी उम्र में उससे काफी छोटी होगी। कुछ ऐसे ही एक कपल की कहानी इन दिनों सुर्खियों में है। जिसमें पति और पत्नी की उम्र के बीच इतना फासला है कि लोग इन्हें बाप-बेटी की जोड़ी समझ लेते हैं। दरअसल, इस कपल के उम्र में 38 साल का फासला है। जहां पति 62 साल का है, वहीं, उसकी पत्नी 24 साल की है। हालांकि शख्स की यह तीसरी शादी की है। जिसमें उसने 24 साल की लड़की से शादी की है।

पति की दूसरी शादी के वक्त सिर्फ 9 साल की थी महिला

साउथ चाइना मॉर्निंग पोस्ट की रिपोर्ट के मुताबिक, यह मामला इंडोनेशिया के बांका आइलैंड का है। अब कपल की शादी से जुड़ा एक दिलचस्प किस्सा भी सामने आया है। जहां शख्स की पत्नी को उसकी दूसरी शादी की एल्बम मिली। जिसे देखने के बाद वह हैरान रह गई। 24 साल की रेनाता फदेइया ने अपने से उम्र में 38 साल बड़े एक शख्स से शादी की है। रेनेता ने अपने सोशल मीडिया अकाउंट पर बताया कि उसे अपने पति की दूसरी शादी को लेकर कुछ ऐसा पता चला है जिसे जानने के बाद वह दंग रह गई थी। उसने बताया कि साल 2009 में वह अपने पति की दूसरी शादी में मेहमान बनकर आई थी। उस वक्त वह सिर्फ 9 साल की थी और आज उसी शख्स की वह तीसरी पत्नी है।

शादी के बाद पता चली ये बात

रेनेता ने बताया कि उस शादी में वह उस शख्स से मिलकर चली आई। फिर दस साल बाद 2019 में उसकी मुलाकात उसी इंसान से हुई। उससे मिलते ही वह अपना दिल उसे दे बैठी और साल 2020 में उन दोनों ने शादी कर ली। अभी इस वक्त उनका एक बच्चा भी है। महिला ने बताया कि उसके पति उसकी आंटी के भतीजे हैं और यह बात उन्हें तब पता चली जब वह अपने पति की दूसरी शादी की अल्बम देखी। महिला ने बताया कि उसके पति की पहली शादी से एक बच्चा है। दूसरी शादी उनकी सिर्फ 2 साल तक ही चली थी और उससे उन्हें कोई बच्चा नहीं है। अब उन्होंने तीसरी शादी रेनेता से की है और वे दोनों खुशहाल जिंदगी जी रहे हैं।

ये भी पढ़ें:

वड़ा पाव गर्ल का पहला गाना हुआ रिलीज, Video में बोल्ड अवतार में आईं नजर, अब तक नहीं देखा तो यहां देख लें

बाज के पंजों में फंसी हुई थी जान, रहम की भीख मांग रहे नाग ने अंत में पलट दी पूरी बाजी, देखें ये Video

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। वायरल न्‍यूज से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें।