1. Hindi News
  2. वायरल न्‍यूज
  3. वड़ा पाव गर्ल का पहला गाना हुआ रिलीज, Video में बोल्ड अवतार में आईं नजर, अब तक नहीं देखा तो यहां देख लें

वड़ा पाव गर्ल का पहला गाना हुआ रिलीज, Video में बोल्ड अवतार में आईं नजर, अब तक नहीं देखा तो यहां देख लें

 Written By: Pankaj Yadav
 Published : May 21, 2024 04:27 pm IST,  Updated : May 21, 2024 04:27 pm IST

वड़ा पाव बेचने वाली चंद्रिका गेरा दीक्षित का पहला गाना यूट्यूब पर रिलीज हो चुका है। इस गाने में उनके साथ अमनदीप सिंह नजर आ रहे हैं। वड़ा पाव गर्ल के गाने के रिलीज होने के बाद उनकी पॉपुलैरिटी में चार चांद लग गए हैं।

दिल्ली की वड़ा पाव गर्ल चंद्रिका गेरा दीक्षित- India TV Hindi
दिल्ली की वड़ा पाव गर्ल चंद्रिका गेरा दीक्षित Image Source : SOCIAL MEDIA

सोशल मीडिया सेंसेशन वड़ा पाव गर्ल को तो आप जानते ही होंगे। दिल्ली में ये मुंबई के स्वाद का वड़ा पाव बेचती हैं। अब तक आप इन्हें वड़ा पाव बेचने और विवादों से घिरे रहने के लिए ही जानते होंगे। लेकिन अब इन्होंने अपनी एक नई पहचान बना ली है। जी हां, वड़ा पाव गर्ल के नाम से मशहूर चंद्रिका गेरा दीक्षित का पहला गाना Youtube रिलिज हो चुका है। जिसमें वह अमनदीप सिंह के साथ नजर आ रही हैं। Youtube पर उनका गाना रिलीज होते ही छा गया। 

पहला गाना youtube पर हुआ रिलीज

उनके पहले गाने का नाम है दर्जी। जिसे अमनदीप सिंह के ऑफिशियल यूट्यूब चैनल पर रिलीज किया गया है। गाने के वीडियो में वह काफी ग्लैमरस लुक में नजर आ रही हैं। उनके इस नए अंदाज को लोग बहुत पसंद कर रहे हैं। गाने के इस वीडियो को अब तक हजारों लोगों ने देखा और लाइक किया है। कई लोगों ने इनके पहले सॉन्ग वीडियो पर कमेंट भी किया है। एक यूजर ने कमेंट करते हुए लिखा- रो-रोकर कार ले ली, अब गाना भी रिलीज हो गया, बहुत होशियार लड़की है ये। दूसरे ने लिखा- ठेले पर ही ये एक्टिंग सही करती थी, कैमरे के सामने वैसी एक्टिंग नहीं कर पाई जैसी वह नगर निगम वालों के खिलाफ करती थी। तीसरे ने लिखा- पहले विक्टिम बन कर फेम पा लिया और अब गाने से खुद को स्टार बना रही है ये। कुछ तो टैलेंट है इसमें। ऐसे ही कई अन्य लोगों ने भी वीडियो पर कमेंट किया।

दिल्ली की वड़ा पाव गर्ल चंद्रिका गेरा दीक्षित
Image Source : SOCIAL MEDIAदिल्ली की वड़ा पाव गर्ल चंद्रिका गेरा दीक्षित

गाने का पोस्टर
Image Source : SOCIAL MEDIAगाने का पोस्टर

दिल्ली में किराए पर लिया दुकान

चंद्रिका गेरा दीक्षित गाने के रिलीज से पहले दिल्ली के रानीबाग में एक दुकान भी किराए पर ले लिया है। इसके बावजूद भी उन्होंने अपने उस कार्ट को अपने साथ ही रखा है। कार्ट को रखने पर उन्होंने बताया कि कार्ट से उन्हें बरकत मिलती है इसलिए वह उस कार्ट को कभी नहीं हटाएंगी। उससे पहले वह बेहद ही महंगी कार फोर्ड मस्टैंग से उतरते हुए नजर आई थीं। इसके अलावा उन्होंने ये भी खुलासा किया था कि वह किसी भी इवेंट में इनॉगुरेशन के लिए जाती हैं और रिबन काटती हैं तो उसके लिए वह 50 हजार रुपए चार्ज करती हैं।  

ये भी पढ़ें:

इसकी हिम्मत तो देखो! मगरमच्छ को रगड़-रगड़कर नहलाते हुए शख्स का Video हुआ वायरल

बाज के पंजों में फंसी हुई थी जान, रहम की भीख मांग रहे नाग ने अंत में पलट दी पूरी बाजी, देखें ये Video

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। वायरल न्‍यूज से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें।