1. Hindi News
  2. वायरल न्‍यूज
  3. वड़ा पाव गर्ल के साथ फिर हो गया पंगा, कलेश का यह Video देख लोगों ने कहा- "दीदी को कब तक रुलाओगे यार"

वड़ा पाव गर्ल के साथ फिर हो गया पंगा, कलेश का यह Video देख लोगों ने कहा- "दीदी को कब तक रुलाओगे यार"

 Written By: Pankaj Yadav @ThePankajY
 Published : Apr 27, 2024 12:23 pm IST,  Updated : Apr 27, 2024 12:23 pm IST

दिल्ली की वड़ा पाव गर्ल के साथ एक बार फिर से विवाद हो गया। जिसका वीडियो इन दिनों सोशल मीडिया पर खूब छाया हुआ है। वीडियो में लोग वड़ा पाव गर्ल के साथ बहस करते दिखाई दे रहे हैं। विवाद इतना बढ़ गया था कि मामला मारपीट तक पहुंच गया।

वड़ा पाव गर्ल का लोगों के साथ हुआ विवाद- India TV Hindi
वड़ा पाव गर्ल का लोगों के साथ हुआ विवाद Image Source : SOCIAL MEDIA

इंटरनेट सेंशेसन वड़ा पाव गर्ल का एक और वीडियो इन दिनों खूब वायरल हो रहा है। इस बार वीडियो में वे अपनी मां के साथ मिलकर लोगों की एक भीड़ से बहस और झगड़ा करते हुए नजर आ रही हैं। इससे पहले भी उनके कई वीडियो वायरल हो चुके है। वायरल गर्ल चंद्रिका गेरा दीक्षित तब चर्चा में आई थी, जब वह दिल्ली में एक ठेले पर वड़ा पाव बनाकर लोगों को खिलाने का काम शुरू किया। इसके बाद उनके एक वीडियो ने इंटरनेट पर तहलका मचा दिया। जिसमें वह रो-रोकर वड़ा पाव बेचती नजर आई थी। उनका कहना था कि पैसे देने के बावजूद भी एमसीडी उनकी दुकान को हटाने पर तुली हुई है।

वड़ा पाव गर्ल के साथ हो गया भारी कलेश

हाल के इस वीडियो में आप देख सकते हैं कि वायरल गर्ल अपनी मां के साथ स्कूटी पर सवार है। इसी बीच कुछ लोगों के साथ उसका विवाद हो जाता है। विवाद में लड़की अपनी मां के साथ, वहां मौजूद लोगों से लड़ाई करते हुए दिख रही है। इधर, बड़ी संख्या में लोगों ने वड़ा पाव गर्ल और उसकी मां को घेर रखा है। मां-बेटी और लोगों के बीच जुबानी जंग तेज चल रही है। अगले पल ही वीडियो में एक जगह वड़ा पाव गर्ल एक अन्य महिला के साथ हाथापाई करते हुए दिखाई दे रही है। बीच सड़क हुए इस ड्रामे को कई लोगों ने अपने फोन के कैमरे में कैद कर लिया। जिसके बाद यह वीडियो अब सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है।

वीडियो के वायरल होते ही आई कमेंट्स की बाढ़

वीडियो कब का है और विवाद के पीछे वजह क्या थी। इस बारे में अभी कोई जानकारी नहीं है। वीडियो देखने के बाद कुछ लोग इसे ड्रामा बता रहे हैं। एक यूजर ने कमेंट करते हुए लिखा- कुछ भी हो ये लड़की मेहनत तो बहुत करती है। दूसरे ने लिखा- जब देखो तब इस लड़की का कोई ना कोई पंगा चल रहा होता है। शायद यह जल्दी फेमस होना का एक तरीका है। तीसरे ने लिखा- दीदी जल्द ही बिग बॉस में नजर आएंगी। वहीं, कुछ अन्य लोगों ने लिखा- ये लड़की वड़ा पाव से ज्यादा आपने बवाल को लेकर फेमस है। 

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। वायरल न्‍यूज से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें।