1. Hindi News
  2. वायरल न्‍यूज
  3. बाज के पंजों में फंसी हुई थी जान, रहम की भीख मांग रहे नाग ने अंत में पलट दी पूरी बाजी, देखें ये Video

बाज के पंजों में फंसी हुई थी जान, रहम की भीख मांग रहे नाग ने अंत में पलट दी पूरी बाजी, देखें ये Video

 Written By: Pankaj Yadav @ThePankajY
 Published : May 20, 2024 09:11 pm IST,  Updated : May 20, 2024 09:11 pm IST

सोशल मीडिया पर वाइल्ड लाइफ से जुड़ा एक वीडियो तेजी से वायरल हो रहा है। जिसमें एक बाज और नाग के बीच हो रही जबरदस्त फाइट को देखा जा सकता है।

एक दूसरे से लड़ते हुए बाज और नाग- India TV Hindi
एक दूसरे से लड़ते हुए बाज और नाग Image Source : SOCIAL MEDIA

इस धरती पर कई जीव-जंतुओं की दुश्मनी के बारे में पूरी दुनिया जानती है। जैसे- सांप और नेवले की दुश्मनी। ऐसी ही एक और दुश्मनी को लोग जानते हैं और वो है बाज और नाग की। दोनों एक दूसरे के कट्टर दुश्मन हैं। अगर बाज की निगाह किसी नाग पर पड़ जाए तो वह उसे तुरंत ही अपना शिकार बना लेता है। वहीं कई नाग जहरीले होने के साथ-साथ इतने खतरनाक होते हैं कि पल भर में किसी को भी मौत की नींद सुला दें। इन जानी दुश्मनों को एक-दूसरे का शिकार करते एक वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है।

बाज और नाग के बीच हुई जबरदस्त लड़ाई 

वीडियो में देखा जा सकता है कि बाज एक नाग को अपने पंजे में पकड़े हुए है। वहीं, नाग खुद को छुड़ाने की लाख कोशिश करता है लेकिन वह बाज के पंजों से खुद को नहीं छुड़ा पाता है। ऐसे हालात में भी नाग हिम्मत नहीं हारता और मौका मिलते ही वह बाज की गर्दन को पकड़ लेता है और उसे फांसी के फंदे की तरह जकड़ने लगता है। ऐसे में बाज का दम धीरे-धीरे घुटने लगता है और थोड़ी ही देर में बेसुध होकर गिर पड़ता है। इधर, बाज के पंजे की पकड़ ढीली होते ही नाग खुद को मौत से आजाद कर लेता है और बाज को ही अपना शिकार बना लेता है।

वीडियो को मिले 6 मिलियन व्यूज

इस वीडियो को सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स पर @AMAZlNGNATURE नाम के अकाउंट से शेयर किया गया है। वीडियो के कैप्शन में लिखा है- इस घटना से आपने क्या सीख ली? वीडियो के कैप्शन के जवाब में कई यूजर्स ने अपना नजरिया सामने रखा। एक यूजर ने कमेंट करते हुए कहा- जैसे ही आपको मौका मिले अपने दुश्मन को समाप्त कर दो, पता नहीं कोई दूसरा मौका आपको मिलेगा या नहीं। दूसरे ने लिखा- सब समय-समय की बात है। आज आप किसी पर भारी तो कल कोई और आप पर हावी हो जाएगा। वायरल हो रहे इस वीडियो को 6 मिलियन लोगों ने देखा और 40 हजार लोगों ने लाइक किया है।  

ये भी पढ़ें:

Video बना रही थी लड़की तभी कैमरे में कैद हो गया टूटता हुआ उल्का पिंड, नीले रंग से चमचमा उठा पूरा आसमान

छोटी लड़की ने 4 साल के मासूम को जबरन कुएं में फेंका, CCTV में कैद हुआ घटना का Video, आप भी देखें

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। वायरल न्‍यूज से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें।